ब्रेकिंग न्यूज़ : शासकीय शिक्षा महाविद्यालयों के बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिये आवेदन 16 अगस्त से प्रारंभ

(भोपाल) राज्य शिक्षा केन्द द्वारा संचालित प्रदेश के 7 अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय और 2 प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थानों में संचालित बी.एड. पाठ्यक्रम में ऑनलाईन प्रवेश 16 अगस्त 2021 से प्रारंभ किए जा रहे है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष से प्रायवेट विद्यार्थी भी इन शासकीय संस्थाओं के बी.एड पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे। इससे पूर्व तक इन संस्थानों की सभी सीट्स, विभागीय शिक्षकों के लिये आरक्षित थीं।

संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री धनराजू एस. ने बताया कि इच्छुक विभागीय एवं गैर-विभागीय अभ्यर्थी एम.पी.ऑनलाईन पोर्टल https://rsk.mponline.gov.in/ पर प्रवेश के लिये पंजीयन कर सकते है। इस सबंध में सभी अध्यापक शिक्षा महाविद्यालयों और प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थानों के प्राचार्यो को निर्देश जारी कर दिये गये है।

प्रवेश संबंधी समय-सारणी

क्र. कार्य विवरण निर्धारित तिथियां
दिनांक से दिनांक तक
1. प्रथम चरण में आवेदकों द्वारा ऑनलाईन पंजीयन एवं संस्थाओं का चयन 16.08.2021 22.08.2021
2. मेरिट के आधार पर प्रथम चरण का सीट आवंटन 25.08.2021
3. सीट आवंटन के आधार पर संस्थान में प्रवेश 25.08.2021 31.08.2021
4. प्रथम चरण पश्चात् रिक्त सीटों की उपलब्धता 01.09.2021
5. द्वितीय चरण में आवेदकों द्वारा ऑनलाईन पंजीयन एवं संस्थाओं का चयन 02.09.2021 06.09.2021
6. मेरिट के आधार पर द्वितीय चरण का सीट आवंटन 08.09.2021
7. द्वितीय चरण में सीट आवंटन के आधार पर संस्थान में प्रवेश 08.09.2021 13.09.2021
8. द्वितीय चरण पश्चात् रिक्त सीटों की उपलब्धता 14.09.2021

प्रवेश से संबंधित आवश्यक शैक्षणिक अर्हताएँ और अन्य विवरण एम.पी.ऑनलाईन पोर्टल https://rsk.mponline.gov.in/ पर उपलब्ध हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें