शिवराज सरकार ने दिया खरगोन दंगा प्रभावित परिवारों को 5 लाख रूपये की सहायता राशि
(भोपाल) किसान-कल्याण तथा कृषि विकास और खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल ने खरगोन प्रशासन को 5 लाख रुपये की राशि स्वैच्छानुदान मद से अंतरित कर दी है। उन्होंने कहा है कि शेष 5 लाख रूपये की राशि भी शीघ्र ही अंतरित की जायेगी। मंत्री श्री पटेल के निर्देश पर दंगा प्रभावित परिवारों के खाते में राहत राशि अंतरित की जा रही है।
खरगोन जिला प्रशासन ने मंत्री श्री पटेल के स्वैच्छानुदान मद से प्राप्त 5 लाख रुपये की राशि में से 19 दंगा प्रभावितों के खाते में 20-20 हजार रूपये कुल राशि 3 लाख 80 हजार रूपये अंतरित कर दी है। इसमें सुश्री लक्ष्मी पवार, जिसकी किताबें जला दी गई थीं और सुश्री लक्ष्मी मुछाल, जिनका विवाह होना था, भी शामिल हैं।
स्वैच्छानुदान मद से श्री वल्लभ-विठ्ठल महाजन, श्री मनीष-रत्नाकर सोनी, श्री सुधर्म-रत्नाकर सोनी, श्री हर्षल-द्वारकादास महाजन, श्रीमती चंचला-प्रवीण पंडित, श्री हिमांशु-कैलाशचंद्र बंसोड़, श्री नाना-बिशन कहार, श्री कान्हा-संतोष धनगर, श्री विरेन्द्र-शंकर लाल भावसार, श्री जगदीश-श्रीराम तिवारी, श्री राजकुमार-भैयालाल भावसार, श्री भैयालाल-ओंकारलाल भावसार, श्री सचिन-बसंत तिवारी, श्री मोहनलाल-बाबूलाल भावसार, श्री रितेश-राधाकृष्ण सुतार और श्री नितिन-कृष्ण कुमार कलार के खातों में भी 20-20 हजार रूपये की राशि अंतरित की गई है।
