सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण हो-कलेक्टर
( अशोकनगर )
समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न
|
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि सभी विभागों ने बेहतर कार्य कर काफी मेहनत की और जिले को ग्रेड-डी से निकालकर बी ग्रेड में पहुंचाया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त होने वाले समय सीमा के पत्रों का निराकरण समय पर किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में निर्देशित किया कि अधिकारीगण सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित शिकायतकर्ता से बात की जाए। उन्होंने आगामी 03 सितम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संभावित मुंगावली कार्यक्रम के संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में सौपें गये दायित्वों की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारियों को जो कार्य सौपें गये है वह समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने शिकायतकर्ता से की बात
कलेक्टर श्री अभय वर्मा ने बैठक के दौरान अशोकनगर निवासी दीपेश बिजौलिया से मोबाईल पर बात की। दीपेश ने बताया कि 181 सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर आदिम जाति कल्याण विभाग से संबंधित छात्रवृति एवं आवास सहायता राशि दिलाये जाने की मांग की गई थी। प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर ने बताया कि विभाग के पास बजट आवंटन न होने पर छात्रवृति एवं आवास सहायता राशि उपलब्ध नही कराई जा सकी है। बजट आवंटन प्राप्त होते ही छात्रवृति एवं आवास राशि उपलब्ध करा दी जायेगी। इस पर शिकायतकर्ता संतुष्ट होने पर उक्त शिकायत 181 से वापिस लेने की सहमति दी। |
