वृक्षारोपण कार्यक्रम राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद विजयराघवगढ़ के तत्वाधान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैमोर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गणेश राव अध्यक्ष नगर परिषद कैमोर एव विशिष्ट अतिथि डाँ शिवम मिश्रा रहे । राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद मध्य प्रदेश के
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष प्रसाद तिवारी ने अपने उद्बोधन में वृक्ष के रखरखाव एवं आने वाले समय में एक सुंदर गार्डन का निर्माण किये जाने के लिए जन सहयोग की अपेक्षा की है । उपरोक्त कार्यक्रम में नगर परिषद कैमोर वॉर्ड क्रमांक 2 की पार्षद नजमा भारती, हाईकोर्ट के एडवोकेट ब्रम्हमूर्ति तिवारी ,पंडित जागेश्वर मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष ,श्री राकेश चक्रवर्ती, श्रीगुलशन चक्रवर्ती ,श्री आशुतोष सराफ, श्री मोहन मुंगेरिया, श्री रवि परिहार ,श्री हॉफिज निजामुद्दीन ,श्री आरिफ खान ,श्री मोनू खान ,श्री शिबू केवट, श्री सुभाष दुबे, श्री महेन्द्र चौरसिय, संत कुमार विश्वकर्मा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैमोर का समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ*