MP Election 25 June Special : आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ पर कटनी जिले की चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरें

वोट डालने पहुंचे शख्स की हुई मौत, परिवार ने की मुआवजे की मांग

(सतना) मध्य प्रदेश के पंचायत चुनाव में पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है. प्रदेश मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है, हालांकि कुछ जगहों से विवाद की खबरें भी सामने आ रही है. जबकि सतना जिले से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है. क्योंकि यहां मतदान करने पहुंचे एक शख्स की मतदान केंद्र की दीवार गिरने से मौत हो गई.

सतना जिले के किटहा गांव की घटना 
घटना सतना जिले के किटहा गांव की बताई जा रही है. जहां सतना जिले के जैतवारा थाना अंतर्गत ग्राम किटहा मतदान केन्द्र क्रं 185 में दीवार गिरने से युवक की हुई मौत, किटहा गांव का मतदान केंद्र पोलिंग क्रमांक 185 था. गांव में रहने वाले 52 साल के राजा कुशवाहा वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे हुए थे. वह मतदान केंद्र की दीवाल से सटकर बैठे हुए थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अचानक से दीवार गिर गई, जिसके नीचे वह दब गए.

परिवार ने की मुआवजे की मांग 
आनन-फानन में राजा कुशवाहा को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया वहीं इस हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने की बात कही है. वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग की है, मृतक के परिजनों का कहना है कि यह घटना प्रशासन की लापरवाही की वजह से हुई है. इसलिए उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए.

भले ही मतदान केंद्रों में चाहे कितने भी सुरक्षा इंतजामों के दावे किए गये हो लेकिन इस घटना के बाद प्रशासन के सभी दावों की पोल खुल गई है. क्योंकि बुजुर्ग मतदान के लिए पहुंचा था, लेकिन दीवार ढहने से उसकी मौत हो गई.

मतदान का ऐसा जोश! जान हथेली पर रखकर वोट डालने पहुंचे लोग

(डिंडोरी) भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है और भारत की जनता ये साबित भी करती है कि हमारे देश में लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत हो चुकी हैं. इसका उदाहरण मध्य प्रदेश के पंचायत चुनाव में देखने को मिला, जहां लोग अपनी जान की बाजी लगाकर भी मतदान के लिए पहुंचे. हम बात कर रहे हैं डिंडोरी के मेहंदवानी इलाके की, जहां लोग उफनती नर्मदा नदी को पार करके वोट डालने पहुंचे.

लोकतंत्र के पर्व का उत्साह
पंचायत चुनाव के पहले चरण का आज मतदान हुआ. जिसमें मेहंदवानी विकासखंड के मोहगांव में लोग 2 किलोमीटर दूर से वोट डालने पहुंचे. दरअसल मतदान केंद्र गांव से 2 किलोमीटर की दूरी पर था. इसके बावजूद लोगों में मतदान का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग वोट डालने पहुंचे. खास बात ये है कि लोगों को मतदान केंद्र पहुंचने के लिए नर्मदा नदी को पार करना पड़ा, बारिश के चलते बढ़े जलस्तर में नर्मदा नदी को पार करना खतरनाक साबित हो सकता है.

मतदान के लिए युवाओं के साथ बड़ी संख्या में बुजुर्ग और महिलाएं भी मतदान केंद्र पहुंचीं. मतदान के लिए पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सरकार बनने के बाद उनके गांव का समुचित विकास होगा. गांव के लोग नर्मदा पर पुल ना बनने से नाराज हैं. यही वजह है कि वह गांव की सरकार बनाने के लिए उत्साहित हैं ताकि सरपंच उनकी मांग को उच्च स्तर पर उठा सके. ग्रामीणों में सांसद और विधायक के खिलाफ नाराजगी है. लोगों ने जनप्रतिनिधियों पर पुल निर्माण में अनदेखी का आरोप लगाया.

शाम 6 बजे तक प्राप्‍त जानकारी अनुसार 67 प्रतिशत हुआ मतदान

(भोपाल) त्रि-स्‍तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2022 के प्रथम चरण में शाम 6 बजे तक प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सभी 115 विकासखण्‍डों में मतदान शांति पूर्ण संपन्‍न हुआ। कुल 67 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें 69 प्रतिशत महिला, 65 प्रतिशत पुरूष और 4.40 प्रतिशत अन्‍य मतदाता हैं।

अनुमानित मतदान प्रतिशत 3 बजे तक

राज्‍य

महिला

पुरूष

अन्‍य

कुल

मध्‍यप्रदेश

69%

65%

4.40%

67%

जिलेवार मतदान की जानकारी प्रतिशत में

जिला

महिला

पुरूष

अन्‍य

कुल

श्‍योपुर

82.30

77.10

79.60

मुरैना

67.30

61

63.90

भिंड

59.50

54.90

57

ग्वालियर

70.20

62.20

65.90

दतिया

73.30

75

74.20

शिवपुरी

77.10

69.60

73.10

गुना

75.50

71.80

73.60

अशोक नगर

78.30

71.80

74.90

सागर

70.70

71.60

71.20

टीकमगढ़

60.20

59.50

59.80

छतरपुर

70

60.80

65.10

दमोह

69.60

61.10

65.20

पन्ना

59.90

45.80

52.30

सतना

64

51.80

57.60

रीवा

63.20

50.80

56.70

सीधी

67.50

61.80

64.60

सिंगरौली

66.10

60.60

63.30

शहडोल

63.20

58.60

60.80

अनूपपुर

53.90

49.50

51.70

उमरिया

66.60

58.70

50

62.60

कटनी

62.50

68.60

65.60

जबलपुर

69.30

64.90

67.10

डिंडौरी

70.50

65.30

67.90

मंडला

69.80

62

65.90

बालाघाट

61.20

53.60

57.50

सिवनी

75.80

67.70

71.70

नरसिंहपुर

70.90

68.60

69.70

छिंदवाड़ा

74

70.20

72.10

बैतूल

69.90

64.70

67.20

हरदा

69.50

68.80

69.10

नर्मदापुरम

73.70

75.70

74.80

रायसेन

66.90

70.60

68.90

विदिशा

71.60

71.30

100

71.50

भोपाल

66.70

65.60

16.70

66.10

सीहोर

80.10

75.80

14.30

77.90

राजगढ़

74.60

69.40

11.10

71.90

आगर मालवा

77.50

72.20

50

74.70

शाजापुर

82

82.50

100

82.20

देवास

78.30

75

76.50

खंडवा

71.80

71.20

71.50

बुरहानपुर

57.80

53.80

55.80

खरगोन

70.10

65.10

67.60

बड़वानी

72.90

70.70

71.80

अलीराजपुर

59

60.90

60

झाबुआ

63.80

56.70

7.10

60.30

धार

73.30

71.20

72.30

इंदौर

80.40

75.90

16.70

78.10

उज्जैन

74.40

72.70

73.50

रतलाम

78.30

70.70

100

74.40

मंदसौर

71

67.20

69.10

नीमच

84.90

84

25

84.40

निवाड़ी

74

63

68.30

80 वर्षीय मुक्की बाई ने किया मतदान

(कटनी) – त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण मे शनिवार को जिले के विकासखण्ड ढीमरखेडा और विजयराघवगढ़ में पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। शनिवार की सुबह से ही मतदान केन्द्रों मे लंबी-लंबी कतार लगी थी। ढीमरखेडा के प्राथमिक बालक शाला उमरियापान के कमरा नंबर 2 मे बनाये गए मतदान केन्द्र 134 में कुदवारी मोहल्ला निवासी 80 वर्षीय वृद्ध महिला मुक्की बाई ने अपने नाती महेन्द्र पटेल के साथ मतदान केन्द्र पहुंचकर उत्साह पूर्वक मतदान किया। साथ ही अन्य लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित किया।

कलेक्टर एवं एस.पी ने विजयराघवगढ़ और ढीमरखेडा के मतदान केन्द्रों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मतगणना हेतु जरूरी इंतजामों के दिये निर्देश

(कटनी) – जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत शनिवार को ढीमरखेड़ा और विजयराघवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रथम चरण का मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया सहित मतदान की व्यवस्थाओं का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने मतदान केंद्रों, संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया।

            कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम धरवारा, उमरियापान, बम्हनी, पौनिया, सिजहरा, खमरिया, खमतरा सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान दल में अधिकारियों से मतदान की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए मतदान कार्य सम्पन्न कराने के स्पष्ट निर्देश भी दिए। वहीं निर्वाचन के लिए निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए मतदान कराने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशो के तहत की गई व्यवस्थाओं के सम्बंध में भी जानकारी ली।

            इस दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने उमरिया पान में बनाये गए आदर्श मतदान केन्द्र की व्यवथाओं का भी जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने मतदान केंद्रों में तैनात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने पुलिस अमले को निर्देश दिए।

            कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने विजयराघवगढ़ के मतदान केन्द्र डोकरिया गैरतलाई कोनिया,उबरा का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पुलिस थाना बरही पहुंचकर भी कानून व्यवस्था और मतगणना हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा की और जायजा लिया। मतदान केन्द्र बम्हनी पहुंचकर भी श्री मिश्रा और पुलिस अधीक्षक ने मतदान कर्मियों से चर्चा की।

युवाओं में भी मतदान को लेकर दिखा उत्साह

(कटनी) –त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में जहां मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला, वही पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे युवा मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने मिला। उमरियापान के मतदान केंद्र में युवा मतदाता ज्ञानेंद्र पौराणिक, दीक्षा गुप्ता, ज्योति असाटी सहित युवा मतदाताओं ने मतदान किया।

            राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में सभी मतदान केंद्रों में दिव्यांगजनों और जरूरत मंदों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

नगरीय निकाय निर्वाचन के दौरान ओपीनियन पोलएग्जिट पोल के संबध में जारी हुए दिशा निर्देश

(कटनी) – नगरीय निकायों के आम निर्वाचन वर्ष 2022 के निर्वाचन के दौरान ओपीनियन पोल, एग्जिट पोल  के मतदान क्षेत्र मे किसी निर्वाचन के लिये मतदान की समाप्त के लिए नियत किए गये समय के साथ सामाप्त होने वाले 48 घंटों की कालावधि के दौरान चलचित्र, इलेक्ट्रानिक या प्रिंट मीडिया किसी अन्य साधन से जनता के समक्ष किसी निर्वाचन संबंधी बात का संप्रदर्शन निषिद्ध किया गया है। ओपिनियन पोल के परिणाम भी किसी निर्वाचन संबंधी बात के आते है। उक्त समयावधि के भीतर ऐसे पोल के परिणाम प्रकाशित प्रसारित नहीं हो सकेगें।

            एग्जिट पोल निर्वाचन में मतदान करने वाले मतदाताओं से सम्पर्क कर तैयार किया जाता है अतः इसके परिणाम मतदान समाप्ति के लिए नियत समय के पश्चात ही प्रकाशित प्रसारित किये जा सकते है।

            राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ओपिनियन पोल व एग्जिट पोल के प्रकाशन व प्रसारण के संबंध में निर्देश जारी किये गए है। जारी निर्देशानुसार प्रदेश के नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के संबंध मे किसी भी समय संचालित ओपनियन पोल के परिणाम मतदान क्षेत्रों में निर्वाचन मतदान प्रथम चरण 6 जुलाई को दृष्टिगत रखते हुए प्रिंट या इलेक्ट्रानिक मीडिया में 04 जुलाई को शाम 5 बजे से लेकर निर्वाचन मतदान द्वितीय चरण 13 जुलाई को शाम 5 बजे तक प्रिंट या इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रकाशित प्रसारित नहीं किया जा सकेगा।

            प्रदेश के नगरीय निकायों के आम निर्वाचन वर्ष 2022 के निर्वाचन के एग्जिट पोल के परिणाम भी द्वितीय चरण में मतदान दिनांक 13 जुलाई को मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय के आधा घण्टे के बाद ही प्रकाशित प्रसारित किये जा सकेगें।

द्वितीय रेण्डमाईजेशन में भी मौजूद होगें दलों के पदाधिकारी व अभ्यर्थी

(कटनी) – नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 हेतु ईवीएम के एस.डी.पी.सी (सीलिंग, डिस्ट्रीव्यूशन, पोलिंग एंड काउन्टिंग) हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है।

            उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन नें कटनी जिले के नगरीय निकायों में आर ओ द्वितीय रेण्डमाईजेशन की कार्यवाही नगर परिषद कैमोर एवं विजयराघवगढ़ हेतु 26 जून को नगर परिषद बरही एवं नगर निगम कटनी में 28 जून को कलेक्टर सभाकक्ष कटनी में शाम 4ः30 बजे से करने हेतु निर्देशित किया है।

            उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन ने रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग आफीसर नगरीय निकाय निर्वाचन तथा कैमोर, बरही, विजयराघवगढ़ एवं कटनी को कार्यवाही के संबंध मे मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं निर्वाचन में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को सूचना जारी कर पावती अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानें के निर्देश दिये है।

कमीशनिंग की कार्यवाही के दौरान नियोजित लोक सेवकों के स्वल्पाहर हेतु निर्देश जारी

(कटनी) – मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 हेतु ईवीएम के एस.डी.पी.सी (सीलिंग, डिस्ट्रीव्यूशन, पोलिंग एंड काउन्टिंग) हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन द्वारा जारी निर्देशानुसार नगर परिषद कैमोर, विजयराघवगढ हेतु 01 जुलाई से 02 जुलाई, नगर परिषद बरही हेतु 5 जुलाई से 7 जुलाई एवं नगर निगम कटनी हेतु 05 जुलाई से 09 जुलाई तक नगरीय निकाय मुख्यालय मतदान सामग्री वितरण स्थल मे प्रातः 10ः00 बजे से  ईवीएम कमीशनिंग का कार्य किया जाना है।

            उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन ने नोडल अधिकारी भोजन व्यवस्था को ईवीएम कमीशनिंग की कार्यवाही अवधि में नगर परिषद हेतु प्रति नगर परिषद 40 एवं नगर निगम कटनी हेतु 70 शासकीय सेवकों हेतु दोपहर का भोजन/स्वलपाहार उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया है।

आनंद विभाग जिला कटनी द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान

(कटनी) –  राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग जिला कटनी, द्वारा यूनिक आनंद क्लब,  कटनी के सदस्यों के सहयोग से आनंद ग्राम पिपरिया एवं ग्राम जुहला जनपद कटनी में मतदान करने हेतु लोगों को प्रोत्साहित किया गयाद्य साथ  ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान के लिए ग्राम वासियों को जागरूक किया गयाद्य इसके साथ ही ग्राम पिपरिया और ग्राम जुहला में मतदान से संबंधित नारों का दीवार लेखन भी किया गयाद्य

         आनंद संस्थान, जिला कटनी के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर अनिल कांबले ने बताया कि यूनिक आनंद क्लब के सभी सदस्य शासकीय  शिक्षिका हैं, जो अपने शाला के अतिरिक्त समय से, समय निकालकर विभिन्न ग्रामों में जाकर ग्राम वासियों को मतदान करने हेतु जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जैसे नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन एवं सामूहिक संपर्क द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने में आनंद संस्थान जिला कटनी का स्वैच्छिक सहयोग कर रही है। आगामी दिनों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम अन्य ग्रामों में भी आयोजित करने की कार्ययोजना है

         मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में आनंद विभाग से डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर अनिल कांबले, यूनिक आनंद क्लब के सदस्य मनीषा कांबले ,आरती जाटव, राजश्री रैकवार ,स्मृति काले, मेहरून्निसा, रश्मि खरे के अलावा आशीष विश्वकर्मा (रोजगार सहायक), ग्राम सचिव प्रवीण तिवारी  ,कृष्ण कुमार चौबे ,लली शर्मा ,कल्पना चौबे और ग्राम वासियों के उपस्थिति एवं सहयोग रहा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें