MP Election Special : आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ पर कटनी जिले की चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरें
4 से 13 जुलाई तक प्रसारित नहीं किये जायेंगे ओपीनियन पोल
एग्जिट पोल के परिणाम 13 जुलाई को शाम 5:30 के बाद
(भोपाल) नगरीय निकाय निर्वाचन में मतदान के प्रथम चरण 6 जुलाई और द्वितीय चरण 13 जुलाई 2022 के दृष्टिगत 4 से 13 जुलाई की शाम 5 बजे तक प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में ओपीनियन पोल के प्रसारण पर रोक रहेगी।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने बताया कि एग्जिट पोल के परिणाम भी द्वितीय चरण 13 जुलाई 2022 के मतदान की समाप्ति के समय शाम 5 बजे के आधे घण्टे बाद ही प्रकाशित-प्रसारित किये जा सकेंगे।
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में 78 प्रतिशत मतदान
(भोपाल) त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2022 के प्रथम चरण में 115 विकासखण्डों में शांति पूर्ण मतदान संपन्न हुआ। कुल 78 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें 77 प्रतिशत महिला, 79 प्रतिशत पुरूष और 9.8 प्रतिशत अन्य मतदाता हैं। सर्वाधिक 87.7 प्रतिशत मतदान जिला राजगढ़ और आगर-मालवा में हुआ है। सबसे कम मतदान रीवा जिले में 65.7 प्रतिशत हुआ है। शिवपुरी जिले में सर्वाधिक 89.9 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
|
अंतिम मतदान का प्रतिशत |
||||
|
राज्य |
महिला |
पुरूष |
अन्य |
कुल |
|
मध्यप्रदेश |
77% |
79% |
9.8% |
78% |
|
जिलेवार जानकारी प्रतिशत में |
||||
|
जिला |
महिला |
पुरूष |
अन्य |
कुल |
|
श्योपुर |
85.1 |
87 |
|
86 |
|
मुरैना |
70 |
66.8 |
|
68.3 |
|
भिंड |
68.4 |
68.4 |
20 |
68.4 |
|
ग्वालियर |
79.9 |
80.1 |
4.3 |
80 |
|
दतिया |
83.1 |
84.3 |
5.3 |
83.8 |
|
शिवपुरी |
89.9 |
78.5 |
|
83.9 |
|
गुना |
79.7 |
82.8 |
|
81.3 |
|
अशोक नगर |
85.9 |
85.1 |
|
85.5 |
|
सागर |
72.2 |
75.3 |
33.3 |
73.8 |
|
टीकमगढ़ |
75.5 |
78.4 |
|
77 |
|
छतरपुर |
76.1 |
77.8 |
|
77 |
|
दमोह |
72.8 |
74.4 |
|
73.6 |
|
पन्ना |
80.3 |
79.7 |
|
80 |
|
सतना |
76.4 |
73.8 |
|
75 |
|
रीवा |
68.7 |
62.9 |
|
65.7 |
|
सीधी |
71.9 |
62.7 |
12.5 |
67.1 |
|
सिंगरौली |
72.7 |
76.9 |
|
74.9 |
|
शहडोल |
78.2 |
79.7 |
|
79 |
|
अनूपपुर |
75.5 |
76.8 |
7.1 |
76.1 |
|
उमरिया |
77 |
75.7 |
50 |
76.3 |
|
कटनी |
77 |
74.7 |
66.7 |
75.9 |
|
जबलपुर |
75.3 |
76.5 |
6.5 |
75.9 |
|
डिंडौरी |
78.2 |
81.4 |
|
79.8 |
|
मंडला |
78.6 |
79.1 |
|
78.8 |
|
बालाघाट |
79.3 |
80.4 |
|
79.8 |
|
सिवनी |
82.2 |
83.4 |
7.7 |
82.8 |
|
नरसिंहपुर |
76.4 |
80.2 |
|
78.4 |
|
छिंदवाड़ा |
82.2 |
83.8 |
33.3 |
83 |
|
बैतूल |
79.9 |
80.1 |
|
80 |
|
हरदा |
74.4 |
77.3 |
|
75.9 |
|
नर्मदापुरम |
74.4 |
79 |
25 |
76.8 |
|
रायसेन |
75.3 |
79.8 |
|
77.7 |
|
विदिशा |
78.6 |
83.4 |
100 |
81.1 |
|
भोपाल |
81.7 |
84.1 |
50 |
83 |
|
सीहोर |
84.5 |
87.1 |
14.3 |
85.8 |
|
राजगढ़ |
86.5 |
88.8 |
11.1 |
87.7 |
|
आगर मालवा |
86.9 |
88.4 |
50 |
87.7 |
|
शाजापुर |
83.4 |
87.7 |
100 |
85.6 |
|
देवास |
80.4 |
83.2 |
|
81.9 |
|
खंडवा |
72.2 |
75.4 |
|
73.9 |
|
बुरहानपुर |
74.3 |
77.2 |
|
75.8 |
|
खरगोन |
76.8 |
79.5 |
50 |
78.1 |
|
बड़वानी |
79 |
82.8 |
|
78.2 |
|
अलीराजपुर |
65.6 |
71.2 |
|
68.4 |
|
झाबुआ |
80.5 |
82.2 |
7.1 |
81.3 |
|
धार |
76.6 |
80.3 |
|
78.5 |
|
इंदौर |
78.4 |
81.2 |
7.1 |
79.8 |
|
उज्जैन |
81 |
84.3 |
20 |
82.7 |
|
रतलाम |
84.7 |
87.6 |
100 |
86.2 |
|
मंदसौर |
82.9 |
86.2 |
25 |
84.5 |
|
नीमच |
86.4 |
88.6 |
50 |
87.5 |
|
निवाड़ी |
83.9 |
84.8 |
|
84.4 |
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के दूसरे चरण का मतदान एक जुलाई और तीसरे चरण का मतदान 8 जुलाई को होगा।
नगरपरिषद कैमोर और विजयराघवगढ़ का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न
(कटनी) – राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षक शैलेन्द्र खरे की विशेष मौजूदगी में रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगरपरिषद कैमोर एवं नगरपरिषद विजयराघवगढ़ के लिए ई.वी.एम. का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया ।
रेंडमाईजेशन का प्रदर्शन जिला सूचना अधिकारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने किया। बताया गया कि द्वितीय रेंडमाईजेशन एवं अंतिम रेंडमाइजेशन रिटर्निंग अधिकारी और निकाय स्तर का होता है, इसमें पूर्व में आवंटित बॉक्स में मतदान केन्द्र हेतु बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट का सेट निर्धारित किया जाता है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि द्वितीय रेंडमाइजेशन में उपयुक्त मात्रा में रिजर्व मशीन भी आवंटित की गई है।
रेंडमाइजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते सहित नोडल ई.वी.एम.लाजरूस केरकेट्टा सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
डी.आई.ओ. प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि कैमोर एवं विजयराघगढ़ को मिलाकर 29 वार्डों में 37 मतदान केन्द्र हैं। इसके लिए रिजर्व सहित कुल 134 कंट्रोल यूनिट और 134 बैलट यूनिट आवंटित की गई है।

कलेक्टर नें शांतिपूर्ण और निर्विघ्न चुनाव प्रक्रिया पर मतदाताओं, चुनाव कर्मियों और प्रत्याशियों के प्रति जताया आभार
(कटनी) – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के प्रथम चरण मे शनिवार को विजयराघवगढ़ और ढीमरखेडा में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान और मतगणना संपन्न होने पर मतदाताओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित प्रत्याशियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि सभी की सक्रिय भागीदारी से निर्वाचन का प्रथम चरण शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हो गया है। उन्होनें मतदाताओं के उत्साह की सराहना करते हुए बढ़ – चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करनें युवाओं और वृद्धों के जज्बे की प्रशंसा की है। श्री मिश्रा ने कहा मतदाताओं का यही जज्बा, यह दर्शाता है कि लोकतंत्र के प्रति जनमानस मे अपार आस्था है।
कलेक्टर ने पुलिस कर्मियों, सुरक्षा बलों, चिकित्सा कर्मियों, उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों सहित सभी शासकीय कर्मियों और पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से मिले रचनात्मक सहयोग के प्रति आभार जताया है, जिनके सहयोग से प्रथम चरण का निर्वाचन निर्विघ्न रूप से शांतिपूर्वक संपन्न हो सका। श्री मिश्रा ने इसी प्रकार अब पंचायत के बचे दो चरणों और नगरीय निकाय निर्वाचन के दोनों चरणों के चुनाव प्रक्रिया मे भी सभी के सहयोग की अपेक्षा की है।
त्रि-स्तरीय पंचाय चुनाव के द्वितीय एवं तृतीय चरण में सामग्री वितरण एवं जमा करनें हेतु प्रशिक्षण आज
(कटनी)– त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के द्वितीय चरण के निर्वाचन जनपद पंचायत कटनी एवं बडवारा एवं तृतीय चरण पंचायत रीठी एवं बहोरीबंद में सामग्री वितरण एवं सामग्री जमा करने हेतु लगाये गए समस्त अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण रिटर्निंग अधिकारी द्वारा आयोजित किया जाना है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी जिला कटनी नें विकासखण्ड कटनी, बडवारा, बहोरीबंद एवं रीठी के नियुक्त मास्टर ट्रेनरों को 27 जून 2022 को सायं 5ः00 बजे उपलब्ध कराई जाने वाली सिस्को वेवेक्स एप लिंक से ऑनलाईन प्रशिक्षण प्राप्त करने एवं संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के निर्देशानुसार सामग्री वितरण एवं जमा में लगाये गये दलों को निर्धारित दिनांक एवं समय पर प्रशिक्षण प्रदाय करनें हेतु निर्देशित किया है।
ग्राम हिरवारा कटनी मे मतदाता जागरूकता अभियान
(कटनी)- कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में जिले में प्रतिदिन मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाकर नगारिकों को मतदान के प्रति प्र्रेरित किया जा रहा है।
जागरूकता गतिविधियों के तहत राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग जिला कटनी द्वारा रविवार को यूनिक आनंद क्लब कटनी के सदस्यों के सहयोग से आज ग्राम हिरवारा, जनपद कटनी में मतदान करने हेतु लोगों को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान के लिए ग्राम वासियों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही ग्राम हिरवारा मे मतदान से संबंधित नारों का का दीवार लेखन भी किया गया।
आनंद संस्थान, जिला कटनी के डिस्ट्रिक्ट प्रोगाम लीडर, अनिल कांबले ने बताया कि यूनिक आनंद क्लब के सभी सदस्य शासकीय शिक्षिका है, जो अपने शाला के अतिरिक्त समय से, समय निकालकर विभिन्न ग्रामों में जाकर ग्राम वासियों को मतदान करने हेतु जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन, सामूहिक संपर्क आदि माध्यमों से मतदाताओं को जागरूक करने में आनंद संस्थान जिला कटनी का स्वैच्छिक सहयोग कर रही है। आगामी दिनों मे इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम अन्य ग्रामों में आयोजित करनें की कार्ययोजना है।

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव
दूसरे और तीसरे चरण में 5 लाख 11 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
898 मतदान केन्द्रों में होगा मतदान
(कटनी)- त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 अंतर्गत जिले में अब दो चरणों का मतदान होना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर जिले के सभी मतदान केन्द्रों में व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जा रही हैं और निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं।
चार विकासखंडों में द्वितीय एवं तृतीय चरण के मतदान को मिलाकर 898 मतदान केन्द्रों में 5 लाख 11 हजार 9 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में दो लाख 59 हजार 517 पुरूष, दो लाख 51 हजार 465 महिला और 27 अन्य मतदाता शामिल हैं।
निर्वाचन शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत कटनी की 59 ग्राम पंचायतों में 57 हजार 249 पुरूष व 55 हजार 300 महिला मतदाता सहित 4 अन्य मतदाता स्थानीय जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। वहीं जनपद पंचायत बड़वारा की 66 ग्राम पंचायतों में 76 हजार 782 पुरूष, 73139 महिला व 3 अन्य और बहोरीबंद जनपद पंचायत की 79 ग्राम पंचायतों में 76 हजार 752 पुरूष, 75 हजार 3 महिला व 16 अन्य मततदाता जनप्रतिनिधियों के चुनाव में सहभागिता करेंगे।
इसी प्रकार जनपद पंचायत रीठी की 56 ग्राम पंचायतों के लिए त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में 48 हजार 734 पुरूष, 48 हजार 23 महिला व 4 अन्य मतदाता मतदान करेंगे।

नगरीय निकाय निर्वाचन
2 लाख 27 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
(कटनी) – राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के मुताबिक जिले मे प्रथम चरण मे 06 जुलाई को नगर पारिषद विजयराघवगढ व कैमोर मे मतदान होगा। जबकि द्धितीय चरण मे 13 जुलाई को नगर निगम कटनी और नगर परिषद बरही मे मतदान होगा। कटनी नगर निगम कटनी नगर निगम सहित तीनों नगर परिषद को मिलाकर कुल दो लाख 27 हजार 232 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर निर्वाचित जनप्रतिनिधि चुनेंगे।
प्रथम चरण मे 06 जुलाई को नगर परिषद विजयराघवगढ में मतदान होगा। यहां 3503 पुरूष और 3432 महिला मतदाता है। जबकि नगर परिषद कैमोर मे 7968 पुरूष एवं 7709 महिला तथा एक अन्य श्रेणी का मतदाता है। नगर परिषद बरही मे 5712 पुरूष एवं 5519 महिला तथा नगर पालिक निगम कटनी सीमान्तर्गत 97444 पुरूष एवं 95935 सहित 9 अन्य मतदाता है।
जिले में नगरीय निकाय का मतदान दो चरणों में संपादित किया जायेगा। प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई 2022 दिन बुधवार एवं द्वितीय चरण का मतदान 13 जुलाई 2022 दिन बुधवार को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक किया जावेगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की प्रथम चरण की घोषणा 17 जुलाई 2022 दिन रविवार एवं द्वितीय चरण की घोषण 18 जुलाई 2022 दिन सोमवार को प्रातः 9 बजे से की जायेगी।
नगरीय निकाय निर्वाचन
रिटर्निंग अधिकारी को इ.वी.एम. का वितरण आज
(कटनी) – नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत रिटर्निग अधिकारियों को 27 जून को कृषि उपज मंडी पहरूआ स्थित ई.वी.एम वेयर हाउस से ई.वी.एम मशीन का वितरण किया जायेगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नगर परिषद कैमोर, विजयराघवगढ और बरही सहित नगर निगम कटनी के लिए ई.वी.एम प्रदान की जायेगी। जिन्हें संबंधितों को नगरीय निकाय मुख्यालय तक परिवहन करना है।
इसके अलावा संबंधित नगरीय निकाय मुख्यालय में मतदान सामग्री वितरण हेतु तय स्थल पर ई.वी.एम कमीशनिंग की जायेगी। कार्यक्रम के अनुसार 1 जुलाई से 2 जुलाई तक नगर परिषद कैमोर व विजयराघवगढ़ की 5 जुलाई से 7 जुलाई तक नगर परिषद बरही की और नगर निगम कटनी के लिए कमीशनिंग का कार्य 5 जुलाई से 9 जुलाई तक किया जायेगा।
ई.वी.एम कमीशनिंग प्रशिक्षण 28 जून को
(कटनी) – नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 मे नगर निगम सहित सभी नगर परिषदों मे ई.वी.एम कमीशनिंग हेतु लगाये गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण 28 जून को दोपहर 12ः00 बजे से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर में आयोजित किया गया है।
नगरनिगम कटनी व नगर परिषद बरही का द्वितीय रेण्डमाईजेशन 28 जून को
(कटनी) – नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत नगर परिषद बरही व नगर निगम कटनी का द्वितीय रेण्डमाईजेशन 28 जून को शाम 4:30 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे संपन्न होगा।

