केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति अभियान जनजागरूकता के लिए निकाली रैली

(भोपाल) अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थों के दुरुपयोग निरोधक सप्ताह के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक- 3, भोपाल में उपस्थित 700 छात्र एवं छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों एवं बचाओ पर व्याख्यान दिया तथा चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की।

शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, भोपाल द्वारा आयुष परिसर से नशा मुक्ति अभियान के तहत जन जागरूकता के लिए विशाल रैली निकाली गई। रैली में नशा मुक्ति से संबंधित नारे लगाए गए एवं रैली के माध्यम से जनता को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें