ग्राम पंचायत कूंड में नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती कौशल्या जितेंद्र पटेल सर्वाधिक मतों से जीतने का बनाया रिकॉर्ड
(बुंदेलखंड) बुंदेलखंड में सर्वाधिक मतों से जीत कर ग्राम पंचायत कूंड में नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती कौशल्या जितेंद्र पटेल ने जीतने का रिकॉर्ड बनाया l जनपद पंचायत छतरपुर के पूर्व जनपद सदस्य व ग्राम पंचायत कूंड के पूर्व सरपंच सोवक सिंह और समर्थकों ने एक साथ चुनाव जीता का डंका बजाया, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एक बार फिर विरोधियों को पछाड़ा है l छतरपुर जिले में नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती कौशल्या जितेंद्र पटेल ग्राम पंचायत में ऐतिहासिक मतों से जीतकर ग्राम पंचायत कूंड में विरोधियों को परास्त किया है l सोवक सिंह ग्राम पंचायत कूंड में काफी लंबे समय तक सरपंच रहे l वर्तमान में जितेंद्र पटेल की पत्नी नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती कौशल्या जितेंद्र पटेल
ग्राम पंचायत कूंड में किसानों और गरीबों के सुख दुख में साथ देकर हमेशा से जनसेवा करती आ रही है, लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रही l त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में यहां की जनता जनार्दन ने आत्मिक साथ दे कर अपनी बहु को आशीर्वाद दिया हैं l ग्राम पंचायत कूंड में घर घर पहुंच कर जनता जनार्दन का सोवक सिंह और जितेंद्र पटेल ने आभार व्यक्त किया जा रहा है l हाईटेक प्रचार मतदाताओं का साथ से चुनावी जंग में नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती कौशल्या जितेंद्र पटेल चुनावी रण में सभी पर भारी पड़ी है, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत दर्ज कर ग्राम में दायित्व को संभालकर विकास की इबारत लिखेगी l बुंदेलखंड के दिग्गज नेता सोवक सिंह और जितेंद्र पटेल ने बताया कि गांव का विकास करना मेरी प्राथमिकता है l अब जनता को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिलेगा l उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का जो सपना है, सबका साथ सबका विकास उसी तर्ज पर ग्राम में विकास होगा, सभी को पीएम आवास, पेंशन, निशुल्क शिक्षा, तालाब का गहरीकरण किया जाएगा l ग्राम को रोल मॉडल बनाने का पूरा प्रयास रहेगा l सोवक सिंह और जितेंद्र पटेल ने विश्वास दिलाया कि जनता जनार्दन को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा, पक्की सड़कें, नालियां, हैंडपंप लगवाए जाएंगे l
रिपोर्ट : पंकज पाराशर छतरपुर
