कलेक्टर श्री तिवारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्‍न

बच्चों को मिल रहे भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था की हुई समीक्षा

(कटनी)  स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की सोमवार को समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय दिशादर्शी अनुश्रवण समिति की बैठक में जिले के शासकीय एवं शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था पर चर्चा की गई।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार, अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।  बैठक में जानकारी दी गई कि जिले के सभी 6 जनपदों के कुल 1808 विद्यालयों में योजना का संचालन किया जा रहा है। इन विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने और वितरित करने की जिम्मेदारी 3561 रसोइये निभा रहे हैं। योजना के संचालन में 1254 स्व-सहायता समूह, 34 शाला प्रबंधन समितियां और एक एनजीओ भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं।रसोइयों को मिलता हे 4 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय योजना के तहत कार्यरत रसोइयों को सितंबर 2026 तक 4 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से मानदेय का भुगतान किया जा चुका है।
वहीं, विद्यार्थियों को नियमित रूप से मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के लिए अक्टूबर और नवंबर 2026 माह का खाद्यान्न आवंटन भी जारी किया जा चुका है।भोजन पकाने की दर एवं आबंटित खाद्यान्‍न की मात्रा है निर्धारितबैठक में बताया गया कि योजना के तहत प्राथमिक शाला के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए प्रतिदिन 100 ग्राम के लिए प्रतिदिन 6.78 रुपये तथा माध्यमिक शाला के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए प्रतिदिन 150 ग्राम खाद्यान्न के लिए 10.17 रुपये की राशि निर्धारित की गई है। इसी मानक के अनुसार विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन तैयार कराया जाता है। योजना के तहत विद्यार्थियों को सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाता है।फोटो-05
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें