मूसेवाला हत्याकांड में वांछित गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में पकड़ा गया

सैकरामेंटो (कैलिफोर्निया) पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अमेरिका के तीसरे सबसे बड़े राज्य कैलिफोर्निया में पकड़ लिया गया है। इस आशय के समाचार यहां मीडिया में प्रसारित हुए हैं। हालांकि अब तक कैलिफोर्निया ने कोई आधिकारिक सूचना भारत को नहीं दी है।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने इस संबंध में कैलिफोर्निया से संपर्क किया है। उल्लेखनीय है कि 29 मई, 2022 को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोल्डी बराड़ ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

मूसेवाला हत्याकांड में 34 लोगों को आरोपी बनाया है। गोल्डी बरार गैंगस्टर को लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। 16 से अधिक आपराधिक मामलों में गोल्डी बरार वांछित है। वह कुछ साल पहले भारत से कनाडा भाग गया था।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें