नेपाल की जेल से रिहा होकर फ्रांस निर्वासन के लिए हवाईअड्डे रवाना हुआ शोभराज

(काठमांडू) कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज को शुक्रवार को नेपाल के एक कारागार से रिहा किये जाने के बाद फ्रांस निर्वासित करने के लिए हवाई अड्डे ले जाया गया।.

भारतीय और वियतनामी माता-पिता के फ्रांसीसी मूल के बेटे शोभराज को यहां केंद्रीय कारागार से रिहा किया गया और यात्रा दस्तावेज से संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसे आव्रजन अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शीर्ष अदालत ने दो दिन पहले उसे रिहा करने और उसके देश वापस भेजने का आदेश दिया था।.

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें