आईआईटी-बी के छात्र की मौत : माता-पिता के बयान दर्ज करने अहमदाबाद में छात्र के घर पहुंची मुंबई पुलिस
(मुंबई) मुंबई पुलिस ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-बंबई के कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले छात्र दर्शन सोलंकी के माता-पिता के बयान दर्ज करने के लिए बृहस्पतिवार को गुजरात का दौरा किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।.
अधिकारी ने बताया कि पवई पुलिस का तीन सदस्यीय दल सुबह अहमदाबाद शहर के मणिनगर में सोलंकी के घर पहुंचा। यह प्रमुख संस्थान पोवई पुलिस के अधिकार क्षेत्र में (आईआईटी-बी) स्थित है।.
