1 अप्रैल से क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता, UPI से पेमेंट करना भी होगा महंगा!

(भोपाल) नए वित्त वर्ष की शुरुआत एक अप्रैल से हो चुकी है। अप्रैल में आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ने वाली है। कई चीजें के दाम बढ़ेंगे जिससे आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा। इसके साथ ही बजट में प्रस्तावित सभी प्रकार के टैक्स एक अप्रैल से लागू हो जाएंगे। एक  अप्रैल से कौन सी चीज महंगी होगी और क्या सस्ता होगा।

सस्ते होंगे ये सामान

देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बजट में कई ऐसी वस्तुओं पर टैक्स कम किया गया है, जिनका आयात बहुत ज्यादा होता है। इससे देश के ट्रेड को बैलेंस करने में मदद मिलेगी, इसलिए कई चीजें ऐसी हैं जिनके दाम एक अप्रैल से घटने जा रहे हैं। इनमें एलईडी टीवी, मोबाइल फोन, खिलौना, मोबाइल कैमरा लेंस, इलेक्ट्रिक गाड़ियां, हीरे की ज्वैलरी, खेती में काम आने वाले सामान, लिथियम-आयन बैटरी में इस्तेमाल होने वाले सेल और साइकिल सस्ती होने वाली है।

सिगरेट-शराब होगी महंगी

बजट में कई वस्तुओ पर उत्पाद शुल्क और इंपोर्ट टैक्स बढ़ाने की घोषणा की गई है  जिससे एक अप्रैल से सिगरेट, शराब, छाता, विदेश से आयात की जाने वाली किचन चिमनी, सोना, विदेश से आयात किया जाने वाला सोने-चांदी का सामान, प्लेटिनम, एक्स-रे मशीन, हीरा इत्यादि महंगा होने जा रहा है।

UPI से पेमेंट करना होगा महंगा!

एक अप्रैल से यूपीआई से पेमेंट करना थोड़ा महंगा पड़ सकता है। यूपीआई की गवर्निंग बॉडी NPCI ने 2000 रुपए से अधिक के पेमेंट पर प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI) फीस वसूलने का ऐलान किया है। उसने कहा है कि इसका असर आम उपभोक्ता पर नहीं पड़ेगा, बल्कि ये मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर लगेगा। सरचार्ज की ये फीस अलग-अलग सेक्टर के लिए अलग-अलग होगी, ये 1.1 प्रतिशत तक हो सकती है। इस परिवर्तन के पश्चात् एक अप्रैल से पेटीएम, फोन पे और गूगल पे या भीम जैसी यूपीआई ऐप से पेमेंट करने पर ये सरचार्ज लगेगा।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें