कमिश्नर माल सिंह के दौरे के बाद सक्रिय हुआ बैरसिया का अमला

(भोपाल) भोपाल संभागायुक्त श्री माल सिंह द्वारा बैरसिया अनुभाग के उपार्जन केंद्रों के निरीक्षण के बाद स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद हुआ है। एस डी एम बैरसिया ने तहसील के वेयर हाउस संचालक और समितियों के पदाधिकारियों की बैठक लेकर उपार्जन कार्य पूरी गंभीरता से करने की समझाइश दी है।

शनिवार को बैरसिया में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री आदित्य जैन द्वारा उपार्जन में संलग्न समितियों, समूह के प्रबंधक, वेयरहाउस के मालिक, प्रबंधक तथा सर्वयरों की बैठक ली गई l

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी द्वारा किसानों के लिए वेयरहाउस सहित सभी खरीदी केंद्रों पर पीने का पानी, टेंट, कुर्सी एवं ऑफिस सेटअप की व्यवस्था करने तथा समितियों को पर्याप्त संख्या में तोल कांटे एवं हम्मालों की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया l समिति के ऑपरेटरों एवं सर्वेयरों को चमक विहीन गेहूं के प्रतिशत की पोर्टल पर एंट्री के लिए एवं वेयरहाउस मालिकों को 10 प्रतिशत से अधिक चमक विहीन गेहूं की बोरियों पर Z मार्क लगाया जाकर पृथक स्टेक लगाने के लिए निर्देशित किया l मीटिंग में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं उपार्जन से संबंधित विभागों के अनुभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे l

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें