अध्यक्ष श्रीमती मनीषा अजय शर्मा ने 10 वीं के टॉपर आरव चतुर्वेदी से की मुलाकात, उज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
(कैमोर) नगर परिषद कैमोर अध्यक्ष श्रीमती मनीषा अजय शर्मा द्वारा डी .ए .वी. स्कूल कैमोर 10 वीं के टॉपर आरव चतुर्वेदी को उनके निज निवास जाकर उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है । मेधावी छात्र आरव चतुर्वेदी ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 500 में से 477 सर्वोच्च अंक प्राप्त कर एसीसी डीएवी स्कूल कैमोर में टॉप किया है। उन्हें 95.4 फीसदी अंक मिले हैं। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र आरव चतुर्वेदी के पिता विष्णु चतुर्वेदी अडानी एसीसी सीमेंट कंपनी के कर्मचारी हैं एवं माता श्रीमती मीनाक्षी चतुर्वेदी एक गृहणी हैं। आरव चतुर्वेदी की इस उल्लेखनीय सफलता पर अध्यक्ष श्रीमती मनीषा अजय शर्मा ने उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर उनके साथ वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद श्रीमती अनिता सेन , श्रीमती मिनी दुबे, श्रीमती रश्मि नेगी, श्रीमती रानू सोनी ,श्रीमती प्रिया खरे व अन्य की उपस्थिति रही।
आरव चतुर्वेदी डी .ए .वी. कैमोर 10 वीं के टॉपर बने
छात्र का नाम – आरव चतुर्वेदी
पिता का नाम – विष्णु चतुर्वेदी
माता का नाम – मीनाक्षी चतुर्वेदी
कक्षा – दसवीं सी बी एस ई बोर्ड
स्कूल – डी ए वी ए सी सी पब्लिक स्कूल कैमोर जिला कटनी मध्य प्रदेश
प्रतिशत – 95.4
कक्षा में स्थान – प्रथम स्थान (अधिकतम 477 अंको के साथ )
पिता का व्यवसाय – अडानी ए सी सी कैमोर सीमेंट वर्क्स में कर्मचारी
वर्तमान निवास – एन टी आर टी ए सी सी कॉलोनी कैमोर
आरिफ खान , RPKP INDIA NEWS , कैमोर

