Nagar Parishad Kymore Bhoomipujan of 1.47 Crore : विधायक संजय सत्येंद्र पाठक करेंगे नगर परिषद कैमोर के 1.47 करोड़ का भूमि पूजन, अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा और उपाध्यक्ष संतोष केवट की जोड़ी मचा रही तहलका

(कैमोर) मध्यप्रदेश की सबसे धनाढ्य नगर परिषद नगर परिषद कैमोर में आज विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक 1.47 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। कैमोर के विकास पर इससे जोर मिलेगा जिसमें नगर परिषद कैमोर अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा एवं उपाध्यक्ष संतोष केवट के साथ पूर्व उपाध्यक्ष पप्पू अजय शर्मा के साथ वार्डों के पार्षद गण एवं नगर के गणमान्य नागरिक और पत्रकार साथी उपस्थित रहेंगे।

कैमोर को मिलेगी नई सड़कें एवं चौपाटी का मजा और हर वार्ड में होंगे विकास कार्य

नगर परिषद कैमोर में कायाकल्प योजनाअंतर्गत मुख्य मार्ग में डामरीकरण सड़क का मजबूतीकरण , नवीनीकरण एवं अन्य वार्डों में डामरीकरण सड़क का मरम्मत कार्य लागत राशि 70 लाख तथा खलवारा बाजार क्षेत्र में नवीन चौपाटी निर्माण लागत राशि 41.65 लाख रुपए एवं अन्य वार्डों में अन्य निर्माण कार्य लागत राशि 36 लाख रुपए के साथ कुल राशि 1.47 करोड रुपए का विकास कार्य का भूमि पूजन माननीय संजू भैया के हाथों से किया जाएगा जिससे कैमोर के विकास पर असर दिखेगा।

अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा एवं उपाध्यक्ष संतोष केवट के कार्यकाल में हो रहा कैमोर का विकास

कैमोर नगर की जनता को नगर में एक चौपाटी की आस लगी थी कि नगर में एक चौपाटी हो जहां हम सब मिलकर वहां जाए कुछ समय बिताए और अपनी थकान दूर करें क्योंकि पूरे दिन काम करने के बाद यहां कोई भी ऐसी जगह नहीं थी कि जहां परिवार के साथ जाकर समय बिता सकें लेकिन मनीषा अजय शर्मा और संतोष केवट की जोड़ी ने मिलकर यह साबित कर दिया कि हम आपको जो 5 साल में नहीं हो सका वह हम अपने कार्यकाल में आपको कैमोर नगर में हर एक सुख सुविधा देने का प्रयास करेंगे। आपको कैमोर नगर स्मार्ट सिटी बनाने में हम अपना पूरा जोर लगा देंगे और यह दिख भी रहा है। वर्तमान अध्यक्ष ने बच्चों के लिए सर्व सुविधा युक्त ओपन जिम बनवा दिया जिससे बुजुर्ग और बच्चे सुबह-सुबह इस जिम का आनंद उठाते हैं। नगर में रात्रि के समय आने जाने वाले वाहनों के लिए सर्व सुविधा युक्त रोड लाइट का कार्य भी इन्होंने कराया है। मुख्य मार्ग में नगर परिषद कैमोर का गेट को भी इन्होंने नई डिजाइन के साथ बनवाकर कैमोर की सुंदरता पर चार चांद लगाया है। कैमोर को स्मार्ट सिटी बनाने का उनका सपना सच होते दिख रहा है।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें