कलेक्टर श्री तिवारी ने केवलारी में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और जरूरी सुविधाओं का ध्यान रखने के दिए निर्देश

(कटनी) मुख्‍यमंत्री जनविश्‍वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत केवलारी में मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत 20 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को भवन में सभी आवश्यक सुविधाएं बेहतर ढंग से विकसित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ आरईएस श्री अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि भवन का निर्माण 20 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इस पर कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि भवन को सुंदर और आकर्षक स्वरूप दिया जाए तथा निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि भवन में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों, ताकि ग्रामीणजन इसका उपयोग सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए आसानी से कर सकें और उन्हें इसका अधिकतम लाभ मिल सके।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम कटनी श्री जितेंद्र पटेल, तहसीलदार कटनी ग्रामीण श्री अतुलेश सिंह, एसडीओ आरईएस श्री अभिषेक त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें