नारी सम्मान योजना के तहत पूर्व विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में ग्राम लखेरी में लगाया गया शिविर
आम जनता को महंगाई से राहत दिलाएगी कांग्रेस सरकार – दिग्विजय सिंह गौर
(पलेरा) महंगाई के दाम आसमान छू रहे हैं और विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आमजनता समेत किसान परेशानियों से जूझ रहे हैं और भाजपा सरकार विकास के ढोल पीट रही है। उक्त बात खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लखेरी में आयोजित नारी सम्मान योजना शिविर के दौरान जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर ने कहीं। बताया गया है कि खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की पूर्व विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में नारी सम्मान योजना अंतर्गत लगाए गए शिवरों में लगातार उपस्थित महिलाएं अपना फॉर्म भर रही हैं। उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह गौर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा सरकार बनते ही वचन पत्र में कही गई योजनाओं को शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिलाओं ने भारी उत्साह के साथ काग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित किए गए शिविर में नारी सम्मान योजना के आवेदन भरवाये।

जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर ने कहा कि आयोजित शिविर में उपस्थित आप सभी मिलकर काग्रेस सरकार को चुने। प्रदेश के पूर्व मुंख्यमंत्री कमलनाथ जी ने वचन दिया है कि कांग्रेस सरकार बनते ही महिलाओ को 1500 रूपये प्रतिमाह एवं रसोई गैस 500 रूपये मैं उपलब्ध करायेगें। इसके अलावा बिजली 100 यूनिट तक मुफ्त 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल देना होगा।

इस अवसर पर पुष्पेंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव, केहर सिंह, मुन्ना मिश्रा, बृजेंद्र तिवारी, अंकित रैकवार, पुष्पेंद्र यादव, हरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह यादव, बालाराम यादव, दृगपाल सिंह बुंदेला, राघवेंद्र यादव, राममिलन यादव, रौनक यादव, स्वतंत्र अहिरवार, गौरीशंकर अहिरवार, मातादीन अहिरवार एवं उपस्थित महिलाओं का जनसमुदाय एवं कांग्रेश कार्यकर्ता समेत आमजन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :- शिवराज सिंह, RPKP INDIA NEWS , खरगापुर(टीकमगढ़)

