Teachers Promotion: शिक्षकों को इंतजार होगा खत्म! चुनावी साल में सीएम शिवराज का तोहफा, सरकर ने पूरा प्लान किया तैयार

Advertisement

(भोपाल) मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले शिक्षकों को बड़ा उपहार मिलने वाला है. इससे उनका सालों का इंतजार खत्म हो जाएगा. जानकारी के अनुसार, शिवराज सरकार  चुनाव से पहले शिक्षकों को प्रमोशन देने वाली है इसके लिए शिक्षा विभाग ने पूरी खाका तैयार कर लिया है। अब बस आधिकारिक ऐसाल का इंतजार है। अगर ये फैसला लागू होता है तो साल 2016 से प्रमोशन का इंतजार कर रहे शिक्षकों को इसका लाभ होगा।

चुनावी साल में शिक्षकों को साधेगी सरकार

माना जा रहा है कि पदोन्नति पर रोक के बीच एमपी के शिक्षकों को सीनियरिटी के आधार पर कार्यवाहक बनाए जाने का फैसला लिया गया है। शिक्षकों वरिष्ठता के आधार पर उच्च पदों पर कार्यवाहक बनाया जाएगा। इससे प्रदेश के करीब 3 शिक्षकों में से सीनियर शिक्षकों को फायदा मिलेगा।

2016 से रुका था प्रमोशन

बता दें मध्य प्रदेश में करीब 3 लास शिक्षक है जो बच्चों को पढ़ाने का काम कर रहे हैं. इसके प्रमोशन पर साल 2016 से बैंन लगा हुआ है। अगर सरकार उन्हें पदोन्नत करने का फैसला लेती है तो इनमें से सभी सीनियरों को फायदा मिलेगा।

किनका होगा प्रमोशन

– 700 हाई स्कूल प्राचार्य हाई सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल बनाए जाएंगे
– 1500 लेक्चरर हाई स्कूल प्राचार्य बनाए जाएंगे
– हजारों शिक्षकों को उच्च पदों का प्रभार देने की तैयारी है

चुनाव से पहले शिवराज सर्कार की बड़ी चाल

चूंकी कई शिक्षक प्रमोशन के इंतजार में सेवानिवृत्त हो चुके हैं ऐसे में सरकार अब बचे हुए शिक्षकों को प्रमोशन देकर चुनाव के लिए बड़ा दाव खेल सकती है। हालांकि, ये आदेश कब से लागू होगा। इस संबंध में जानकारी विभागीय आदेश आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें