बिजली सप्लाई बंद होने से ढोंगा मोहल्ला चंदपुरा ग्राम के रहवासी परेशान
विद्युत मंडल के अधिकारी नहीं दे रहे है कोई ध्यान, जन कर भी बने अनजान
(टीकमगढ़) ग्राम पंचायत चंदपुरा के ढोंगा मोहल्ला की बिजली सप्लाई पिछले एक माह से बंद पडी है जिससे इस भीषण गर्मी मे मोहल्ले वासी बहुत ही ज्यादा परेशान है। छोटे छोटे बच्चे मच्छरों के काटने से बीमार हो रहे है लेकिंग विद्युत मंडल के अधिकारी कोई ध्यान नही दे रहे है। करीब 30 से 40 उपभोक्ताओं ने विद्युत मंडल का घेराव कर सप्लाई चालू करनें के लिए आवेदन दिया।
सरपंच प्रतिनिधि संजीव पाठक, रविंद्र कुशवाह, नीलेश कुशवाह, रमेश कुशवाह, हरदयाल लोधी, मनोज लोधी, मोहित अहिरवार, फूला लोधी, मीरा कुशवाह सहित अन्य 35 ग्रामीण आवेदन पत्र देते समय उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : शिवराज सिंह, RPKP INDIA NEWS , टीकमगढ़
