अदाणी फाउंडेशन कैमोर द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत किया गया श्रमदान

Advertisement

अदाणी फाउंडेशन से पंकज द्विवेदी ने समझाया स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य

(कैमोर) अदाणी सीमेंट, कैमोर सीमेंट वर्क्स के चीफ मैन्युफैक्चरिंग ऑफिसर (सेन्ट्रल) वैभव दीक्षित के मार्गदर्शन एवं अदाणी फाउंडेशन कैमोर सीमेंट वर्क्स की सी.एस.आर. हैड श्रीमती ऐनेट विश्वास की अगुवाई में भारत सरकार एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशन में डी.ए.वी. एसीसी पब्लिक स्कूल एवं एसीसी हायर सेकेण्डरी स्कूल ने संयुक्त रूप से करीब 100 बच्चों, शिक्षकों, खिलाड़ियों, अदाणी फाउंडेशन और अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर कैमोर की टीम के साथ मिलकर स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत स्वच्छता हेतु श्रमदान किया। सभी ने मिलकर पूरे उत्साह के साथ स्कूल परिसर, जिमखाना क्रिकेट ग्राउंड और रामलीला ग्राउंड की साफ सफाई कर कचड़े को ट्रैक्टर ट्रॉली से डंप यार्ड तक भेज कर, स्वच्छ भारत मिशन की दिशा में सच्ची स्वच्छांजलि देने का प्रयास किया।

“एक तारीख, एक घंटा, एक साथ” के विचार के तहत् डी.ए.वी. विद्यालय के प्राचार्य जी. के. उदगाता, एसीसी हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य सुधांशु मिश्रा, सी.एस.आर. टीम से पंकज द्विवेदी, मनोज चौबे, अनुपम, रामेश्वर, प्रमोद, अर्चना, अरुणा, राजा और जितेश के साथ दोनों विद्यालयों के शिक्षकों तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में यह श्रमदान किया गया।

डी.ए.वी. स्कूल प्रिंसिपल जी. के. उदगाता ने इस कार्य की रूपरेखा समझाई। साथ ही अदाणी फाउंडेशन से पंकज द्विवेदी ने लोगो को स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य समझाया। उन्होंने कहा कि इस दिन को भारत सरकार ने सभी देश वासियों को जागरूक करने हेतु समर्पित किया है। यह दिवस प्रति वर्ष नई ऊर्जा और संकल्प के साथ अपनी भूमिका को समझने और उस दिशा में प्रयास करने हेतु प्रेरित करती है।

कार्यकम के अंत में अदाणी फाउंडेशन से पंकज द्विवेदी ने सभी शिक्षको और बच्चो को स्वच्छता की शपथ दिलाई। साथ ही स्कूल प्रबंधन से नियमित अंतराल पर स्वच्छता और योग पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करते रहने की उम्मीद जताई जिस पर स्कूल प्रिंसिपल और शिक्षको ने अपनी सहमति देते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया। कार्यक्रम में दैनिक जीवन में भी स्वच्छता को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया गया। इस सफल आयोजन के मार्गदर्शन व सहयोग के लिए स्कूल प्रबंधन ने अदाणी फाउंडेशन कैमोर टीम को धन्यवाद दिया।

रिपोर्ट : संतोष प्रसाद तिवारी, RPKP INDIA NEWS , कैमोर

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें