Adani Foundation Kymore : एसीसी लिमिटेड कैमोर के अंतर्गत संचालित खदानों ने “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत निकाली अमृत कलश यात्रा
(कैमोर) भारतीय खान ब्यूरो के निर्देशानुसार संस्कृति मंत्रालय की अगुवाई में खान मंत्रालय के तत्वावधान में दिल्ली में स्थिति ‘राष्ट्रीय वार मेमोरियल’ के समीप “अमृत वाटिका” हेतु सभी माइंस से मिट्टी इक्कठा कर के दिल्ली भेजा जाना है। इसी क्रम में एसीसी लिमिटेड, अदाणी सीमेंट के चीफ़ मैन्युफैक्चरिंग ऑफिसर वैभव दीक्षित के मार्गदर्शन, हेड माइनिंग मनोज शंकर सिंह के नेतृत्व में व अदाणी फाउंडेशन टीम के सहयोग से “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा निकाली गई। एसीसी लिमिटेड, कैमोर बम्हगवां, मेंहगाँव व जमुवानीकला चूना पत्थर खदान के अधिकारी व कर्मचारीगण ने उत्साहपूर्वक इस अमृत कलश यात्रा में भाग लिया।

इस अभियान के अंतर्गत भारतीय खान ब्यूरो को 75 विभिन्न खदानों से कलशों में मिट्टी एवं स्थानीय प्रजाति का पौध नई दिल्ली में अमृत वाटिका में स्थापित करने के लिए भेजा जाना है।
अमृत कलश यात्रा को सफल बनाने हेतु एसीसी लिमिटेड कैमोर के बम्हनगवां, मेंहगाँव व जमुवानीकलां चूना पत्थर खदानों ने अपने खदान क्षेत्र से माटी को कलश में भरकर पीपल के पौध के साथ कलश को सुंदर तिरंगा स्वरूप प्रदान कर भारतीय खान ब्यूरो जबलपुर के लिए रवाना किया। इस कलश को निर्देशानुसार खान, खनिज व पौधे के विवरण के साथ टैग करके भेजा गया है।

मेंहगाँव खदान परिसर में यह यात्रा खान प्रबन्धक मनोज शंकर सिंह के अगुवाई में निकाली गई जिसमे उन्होने सभी कर्मचारियों को अभियान के उद्देश्य को बताया और भारत सरकार की अमृत वाटिका हेतु एसीसी कैमोर की कटिबद्धता को दुहराया। तत्पश्चात सभी कर्मचारियों नें इस अभियान में अपना योगदान तिरंगे स्वरूप के कलश में मिट्टी भर कर दिया। कलश में एकत्रित की गई माइंस की मिट्टी को खनन क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर भेजा गया वहा से यह कलश दिल्ली ले जाया जाएगा।
इस कार्यक्रम में हेड माइनिंग मनोज शंकर सिंह, मुकेश प्रसाद, संजीव शर्मा, बी.के. सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, अदाणी फाउंडेशन कैमोर व अमेहटा की टीम से श्रीमती ऐनेट बिश्वास, पंकज द्विवेदी और अमित सोनी के साथ खान के कर्मचारियों की विशेष उपस्थिति व सहभागिता रही।

अमृत कलश में एकत्रित की गई एसीसी कैमोर माइंस की मिट्टी को पीपल के पौधे समेत भारतीय खान ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर भेजा गया; वहा से यह कलश दिल्ली ले जाया जाएगा।
(संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर

