गणतंत्र दिवस पर हरदा में राज्यमंत्री श्रीमती गौर करेंगी ध्वजारोहण

(हरदा)   गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिले में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर होंगी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन करेंगी।

गणतंत्र दिवस समारोह का मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम निर्धारित

गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। शुक्रवार 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्रीमती गौर ध्वजारोहण करेंगी। इसके बाद मुख्य अतिथि परेड निरीक्षण करेंगी, मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन कर प्रातः 9ः30 बजे मार्चपास्ट की सलामी लेंगी और इसके बाद प्रातः 9ः45 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किये जायेंगे तथा प्रातः 10ः15 बजे विभागीय झांकियां प्रदर्शित की जाएगी एवं 10ः30 बजे पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें