प्रदेश के राज्यपाल के प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत प्रशासन की तैयारिया शुरू
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया
(झाबुआ) प्रदेश के राज्यपाल माननीय मंगूभाई पटेल के आगामी 27 जनवरी को जिले के ग्राम खेड़ी, पिटोल के प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल ग्राम खेड़ी एवं गोपालपुरा हवाईपट्टी का निरीक्षण किया तथा आयोजन की तैयारियों का अवलोकन लिया। कलेक्टर द्वारा कार्यक्रम में विभिन्न कार्यों हेतु जिलाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं जिन्हें निरीक्षण के दौरान विभिन्न बिन्दुओं पर तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला एवं पुलिस प्रशासन के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहें।
