मैहर जिले में 75वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
कलेक्टर रानी बाटड ने जिला स्तरीय समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
गणतंत्र दिवस समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम पुरुस्कार गुरुकुल एकेडमी विद्यालय मैहर, द्वितीय पुरुस्कार सीएम राइज एक्सीलेंस स्कूल मैहर और तृतीय पुरुस्कार महाकाल विद्यालय मैहर को दिया गया। झांकियों में जनपद पंचायत ग्रामीण विकास मैहर को प्रथम, वन विभाग को द्वितीय तथा पशुपालन विभाग को तृतीय पुरुस्कार दिया गया। इसी प्रकार परेड में अच्छा प्रर्दशन करने पर आर्म्स बल और अनआर्म्स बल में विभिन्न टुकड़ियों को भी पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर रानी बाटड द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी पुरूस्कृत किया गया। समारोह में विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी, जनपद अध्यक्ष आकांक्षा लोधी, उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, एसडीएम मैहर सुरेश जादव, तहसीलदार जितेंद्र पटेल, सीईओ जनपद प्रतिपाल बागरी सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीग-कर्मचारीगण, पत्रकार एवं आम नागरिकगण समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजललन मिश्रा ने किया।
