ग्राम पंचायत बुढ़ानपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री श्री दिलीप जायसवाल

(अनुपपुर)  शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंच कर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता के साथ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की दिशा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन गांव-गांव किया गया। जिससे छूटे एवं वंचित हितग्राहियों को योजना के पात्रतानुसार लाभान्वित किया जा सके। उक्ताषय के विचार मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत बुढ़ानपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोतमा श्री अजीत तिर्की, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, जनपद पंचायत कोतमा के अध्यक्ष श्री जीवन सिंह, उपाध्यक्ष श्री अभिषेक सिंह, जनपद पंचायत कोतमा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लाल बहादुर वर्मा, श्री प्रेमचंद्र यादव, श्री हनुमान गर्ग, श्री रामनरेश गर्ग, श्री मुरलीधर गौतम, श्री सुनील उपाध्याय, श्री के.के. सोनी, श्री अखिलेश द्विवेदी, जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सभी को पात्रतानुसार लाभ मिले, इसके लिए गांव-गांव शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिसका लाभ लेने ग्रामीणों को आगे आना चाहिए। उन्होंने ग्राम पंचायत क्षेत्र बुढ़ानपुर में लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की योजनावार उपलब्धि की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने कन्या पूजन कर किया। इस अवसर पर महिलाओं ने ग्रामीण परम्परा के अनुसार यात्रा के अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प और मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत लाभार्थियों ने विकास से संबंधित जानकारी साझा की।

विभिन्न विभागों ने लगाई विभागीय प्रदर्शनी 

  विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत बुढ़ानपुर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी तथा ग्रामीणों के आवेदन प्राप्त किए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें