सीएमएचओ डॉ उईके ने सोनकच्छ ब्लॉक के स्वास्थ्य केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
(देवास) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुलता उईके ने शुक्रवार को सोनकच्छ ब्लॉक में सिविल अस्पताल सोनकच्छ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौबाराधीरा और पीपलरावां का औचक निरीक्षण किया। सीएमएचओ ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये।
सीएमएचओ डॉ. उईके ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौबाराधीरा में ओपीडी, लेबर रूम स्टोर, कोल्ड चेन प्वाइंट का निरीक्षण किया। कोल्ड चैन प्रभारी श्री संदीप नागर द्वारा रिकॉर्ड अपडेट नहीं करने पर शोकाज नोटिस जारी करने और लेबर रूम में 24 घंटे नर्सिंग ऑफिसर की ड्यूटी लगाने के निर्देश बीएमओ डॉ शैलेंद्र ओरिया को दिए।
सिविल अस्पताल सोनकच्छ में मिशन परिवार विकास कार्यक्रम अंतर्गत एलटीटी ऑपरेशन कैंप का निरीक्षण, अस्पताल में प्रसूति के लिए भर्ती महिलाओं के रिकॉर्ड रेफर केसेस का कारण, हाई रिस्क प्रबंधन और लेबर रूम में आवश्यक दवाईया और उपकरण सहित अन्य रिकॉड देखा। गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण सहित अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारी ली।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलरावां का आकस्मिक निरीक्षण किया। संस्था में ओपीडी, लेबर रूम स्टोर, कोल्ड चेन प्वाइंट का निरीक्षण कर भर्ती प्रसूता महिला और मरीजों से चर्चा की। ड्यूटी पर चिकित्सक, नर्सिंग स्टॉफ को वैक्सीन वितरण रजिस्टर अपडेट करने, दवाईयों की उपलब्धता, उपकरणों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने, संस्था में पानी की लाइन टूटने की समस्या को तुरंत ठीक करने और चिकित्सक और स्टॉफ की ड्यूटी रोस्टर अनुसार मॉनिटरिंग करने के निर्देश बीएमओ डॉ शैलेंद्र ओरिया को दिए।
सीएमएचओ डॉ. उईके ने सोनकच्छ बीएमओ को फील्ड में नियमित भ्रमण कर स्वास्थ्य गतिविधियों की मॉनिटरिंग करने, अस्पतालों में साफ-सफॉई, दवाईयों की उपलब्धता, उपकरणो की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने, हितग्राही मूलक योजनाओ का समय-सीमा में भुगतान करने के निर्देश दिये।
