कलेक्टर से सौजन्य भेंट
(विदिशा) कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव से नाबार्ड के उप महाप्रबंधकम श्री एससी साहू ने विदिशा भ्रमण के दौरान सौजन्य मुलाकात कर नाबार्ड के माध्यम से जिले में संचालित विकासात्मक गतिविधियों से अवगत कराया है। कलेक्टर श्री भार्गव ने नाबार्ड के कार्यो की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए जिले में और अधिक विकासात्मक गतिविधियों की ओर पहल करने की बात रखी है।
नाबार्ड के उप महाप्रबंधक श्री साहू ने कॉआपरेटिव बैंक के सीईओ श्री विनय प्रकाश सिंह से भी मुलाकात कर बैंकिंग व्यापार विविधीकरण युक्तियों के बारे में जाना है। इसके पश्चात् उप महाप्रबंधक श्री साहू ने विदिशा जिले में संचालित गौरी महादेव जनकल्याण समिति, स्वसहायता समूह फेडरेशन का दौरा किया और यहां महिलाओं के द्वारा रोजगार सृजनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की। साथ ही साथ जिले में ओर नवाचार करने की प्रेरणा दी है। नाबार्ड द्वारा समूहों को स्वीकृत अनुदानात्मक कार्यक्रमों के संबंध में भी जानकारियां प्राप्त की गई है। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक के कृषक प्रशिक्षण केन्द्र का भी भ्रमण उनके द्वारा किया गया और यहां कृषक प्रशिक्षण केन्द्र के निर्देशक श्री अजय परिहार व प्रशिक्षित कृषकों एवं स्वसहायता समूह के सदस्यों से संवाद कर कौशल विकास कार्यक्रमों के बारे में जानकारियां प्राप्त की है। एफटीसी के द्वारा विदिशा जिले मंे किए जा रहे प्रयासो की उन्होंने सराहना की है।
