कलेक्टर द्वारा राजस्व महाभियान की समीक्षा बैठक ली गई

(झाबुआ)  कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में राजस्व महाअभियान के संबंध में कलेक्टर कक्ष में बैठक ली गई। यह अभियान 15 जनवरी से चलाया गया है जो आगामी 29 फरवरी तक निरंतर जारी रहेगा। यह अभियान राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख में इन्द्राज त्रुटियों को ठीक करने के उद्देश्य से संचालित किया गया है। अभियान की गतिविधियों के संबंध में कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने इस अभियान को प्रभावी एवं परिणाममूलक रूप से संचालित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर द्वारा राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण, नये राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, नक्शे पर तरमीम, पीएम किसान का सेचुरेशन एवं समग्र का आधार से ई-केवाईसी और खसरे की समग्र आधार से लिंकिंग सहित आमजन की राजस्व से संबंधित समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।

इस दौरान जिले से अपर कलेक्टर श्री एस.एस.मुजाल्दा, संयुक्त कलेक्टर श्री सत्यनारायण दर्रो, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें