अवैध मदिरा के विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही कर 8 प्रकरण दर्ज किये

(हरदा) आबकारी विभाग के दल ने गुरूवार को अवैध मदिरा के विक्रय संग्रहण व परिवहन के मामलों में कार्यवाही की है। जिला आबकारी अधिकारी श्री रितेश लाल ने बताया कि उनके विभागीय दल ने वृत हरदा के ग्राम रन्हाईकला, उड़ा, बंगाली कॉलोनी, पीलियाखाल व दूध डेयरी मोहल्ला, वृत खिरकिया के ग्राम कड़ौला राघौ, सारसूद व आमासेल तथा वृत टिमरनी के ग्राम कोलीपुरा, खेड़ा व अजनास में दबिश देकर कुल 25 पाव देशी शराब, 14 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं 380 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया। उन्होंने बताया कि मुद्देमाल जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए। जप्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 42325 रूपये है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *