“स्वच्छता की जिम्मेदारी थोड़ी आपकी थोड़ी हमारी” द्वारा दिया गया स्वच्छता का सन्देश

नगर परिषद कैमोर में शहर का जीरो वेस्ट विवाह समारोह हुआ सम्पन्न

(कैमोर) कैमोर में जीरो वेस्ट विवाह आयोजित किया गया जिसमे मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण भी सम्मिलित हुये। कैमोर के नितेश शुक्ला द्वारा अपने विवाह में प्लास्टिक का उपयोग किए बिना जीरो वेस्ट समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में स्वागत बैनर से लेकर भोजन की थाली तक प्लास्टिक फ्री थी। समारोह में किसी भी प्रकार के सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया खाने के स्टॉल पर दोबारा इस्तेमाल होने वाले बर्तनों का उपयोग किया गया।

जगह- जगह पर “स्वच्छता की जिम्मेदारी थोड़ी आपकी थोड़ी हमारी” , “मेरा शहर मेरी शान स्वच्छता ही मेरी पहचान” स्वच्छता का सन्देश देते हुए बैनर लगाए गये। सभी को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के बारे में जानकारी दी गई एवं सभी से आग्रह किया गया कि किसी भी कार्यक्रम में डिस्पोजल व प्लास्टिक का उपयोग ना करें।

साथ ही निकाय की स्वच्छता टीम द्वारा निकाय के बर्तन बैंक, झोला बैंक के बारे में सभी को अवगत कराया और कहा गया कि किसी भी त्यौहार या कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक के ग्लास रखने के बजाय निकाय के बर्तन बैंक से लेकर स्टील के ग्लास रखें। इससे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद होगा और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती मनीषा अजय शर्मा, उपाध्यक्ष माननीय संतोष केवट, नगर परिषद पूर्व उपाध्यक्ष अजय शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी पी.आर. सिंह, स्वच्छता उप निरीक्षक बिहारी लाल यादव, रामकिंकर तिवारी, मुबीन अहमद, ऋषिराज दुबे, सुशील दुबे, राजाराम सोनी, अमित शर्मा, दीपक यादव, विनोद बर्मन एवं अन्य समस्त नगर परिषद् स्टाफ मौजूद रहे।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
    RPKP INDIA NEWS
                  कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें