आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री बरबडे ने जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई देखकर प्रशंसा की –

( मुरैना )

आयुक्त चिकित्सा शिक्षा अधिकारी श्री निशात बरबडे ने मंगलवार को चिकित्सालय में कोविड वार्ड, फीवर क्लीनिक आदि व्यवस्था का जायजा लिया। जायजा लेते समय उन्होंने जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्ड एवं ओपीडी, दवा वितरण कक्षों की व्यवस्थाओं को देखकर सिविल सर्जन डॉ. एके गुप्ता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा आज अन्य दो हॉस्पीटलों का निरीक्षण किया। जिसमें साफ-सफाई एवं बेहतर व्यवस्थायें जिला चिकित्सालय मुरैना की मिली। जिला चिकित्सालय मुरैना का स्टॉफ बधाई का पात्र है। श्री बरबडे ने कहा कि मुरैना चिकित्सालय का स्टॉफ काबिल ए तारीफ है। कोविड-19 के 133 मरीजों में 92 व्यक्तियों को स्वस्थ्य करके डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि एक 72 वर्ष की महिला कोविड के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रसित थी, उसकी मृत्यु हो गई। इस पर आयुक्त चिकित्सा श्री बरबडे ने सिविल सर्जन डॉ. एके गुप्ता, आरएमओ डॉ. गजेन्द्र तोमर सहित अन्य स्टॉफ की प्रशंसा की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें