जिले के 44 फीवर क्लीनिकों में पर्यवेक्षण के लिये नोडल अधिकारी और मेडिकल ऑफिसर नियुक्त –

( भिण्ड )

कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा जिले में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये आईडेंटिफाइड आइसोलेट टेस्ट एवं ट्रीटमेंट के सिद्धांत पर कार्य करने के लिये जिले में बनाये गये 44 फीवर क्लीनिक और उनके क्लस्टर के सर्वे के लिये गठित सर्वे दलों के कार्य के पर्यवेक्षण किये जाने के संबंध में जिला स्तरीय 44 नोडल आफिसरों की नियुक्ति की गई है । प्रत्येक फीवर क्लीनिक में एक-एक मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी भी लगाई गई हैं। नियुक्त नोडल अधिकारी फीवर क्लीनिक और उसमें आने वाले क्लस्टर सर्वे दल के कार्यो का नियमित निरीक्षण करेंगे और सर्वे दल के पास उपलब्ध पंजी का क्रास वेरीफिकेशन करते हुये अपनी टीप दर्ज करेंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि एस.ए.आर.आई./आई.एल.आई. के मामलों को सार्थक एप में दर्ज करायेंगे । सार्थक एप से पंजीकृत प्रकरणों में फीवर क्लीनिक द्वारा की गई कार्यवाही पर निगाह रखेंगे और जिन संदिग्ध मामलों में सैंपलिंग सेंटर के लिये रेफर किया गया है उस पर भी निगरानी रखेंगे । नोडल अधिकारी अपने कार्य के साथ सप्ताह में 4 दिन इस कार्य को करेंगे और प्रति सप्ताह शुक्रवार की शाम तक जिला पंचायत की मेल आई.डी. में अनिवार्य रूप से निरीक्षण प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे।
कलेक्टर श्री सुमन ने बताया कि जिले के विकासखंड अमरवाड़ा के ग्राम पौनार के फीवर क्लीनिक में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री जी.पी.लोधी को नोडल अधिकारी और डॉ. करूष ठाकुर को मेडिकल ऑफिसर, ग्राम सिंगोड़ी के फीवर क्लीनिक में आत्मा परियोजना  के श्री झारिया को नोडल अधिकारी और डॉ.गौरव राय को मेडिकल ऑफिसर, सिविल अस्पताल अमरवाड़ा के फीवर क्लीनिक में उपायुक्त सहकारी समितियां विभाग श्री जी.एस.डेहरिया को नोडल अधिकारी और डॉ.अर्चना कैथवास को मेडिकल ऑफिसर, विकासखंड चौरई के ग्राम कुंडा के फीवर क्लीनिक में सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग श्रीमती प्रीति मर्सकोले को नोडल अधिकारी और डॉ. प्रणय भार्गव को मेडिकल ऑफिसर, चांद के फीवर क्लीनिक में कार्यपालन यंत्री पेंच व्यववर्तन परियोजना कैनाल चौरई श्री राजीव फिरके को नोडल अधिकारी और डॉ. शिशिर नाग को मेडिकल ऑफिसर एवं चौरई के फीवर क्लीनिक में कार्यपालन यंत्री पेंच व्यपवर्तन संभाग चौरई श्री आशीष महाजन को नोडल अधिकारी और डॉ.नितिन बमना को मेडिकल ऑफिसर तथा विकासखंड छिन्दवाड़ा के ग्राम जमुनिया के फीवर क्लीनिक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती कल्पना तिवारी को नोडल अधिकारी और डॉ.प्रदीप दुबे को मेडिकल ऑफिसर, ग्राम पिंडरईकलां के फीवर क्लीनिक में सहायक संचालक सामाजिक न्याय श्री के.एल. बर्डे को नोडल अधिकारी और डॉ.सुदीश नागवंशी को मेडिकल ऑफिसर, आनंद अस्पताल छिन्दवाड़ा के फीवर क्लीनिक में प्रबंधक ऊर्जा विकास विभाग श्री सुनील गेहूंखेड़कर को नोडल अधिकारी और डॉ. कान्हा अग्रवाल को मेडिकल ऑफिसर, जिला चिकित्सालय छिन्दवाड़ा के फीवर क्लीनिक में परियोजना अधिकारी शहरी विकास प्राधिकरण श्री एम.एल.पटेल को नोडल अधिकारी और डॉ. सुधीर शुक्ला को मेडिकल ऑफिसर, जीवन ज्योति लाढाना के फीवर क्लीनिक में जिला योजना अधिकारी श्री यशवंत वैद्य को नोडल अधिकारी और डॉ.हेमंत नायडू को मेडिकल ऑफिसर, यूपीएससी रामबाग के फीवर क्लीनिक में सहायक संचालक पशु चिकित्सा सेवायें श्री अभिषेक शुक्ला को नोडल अधिकारी और डॉ. सुमित मोहबे को मेडिकल ऑफिसर एवं सुक्लूढाना छिन्दवाड़ा के फीवर क्लीनिक में जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी डॉ. मोनिका बिसेन को नोडल अधिकारी और डॉ.रोहित गोहिया को मेडिकल ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम जुन्नारदेव विशाला के फीवर क्लीनिक में उपसंचालक उद्यानिकी एम.एल.उईके को नोडल अधिकारी और डॉ.आर.आर.सिंह को मेडिकल ऑफिसर, नगर दमुआ के फीवर क्लीनिक में सहायक संचालक मत्स्य विभाग श्री रवि गजभिये को नोडल अधिकारी और डॉ.एस.के.भटकर को मेडिकल ऑफिसर, ग्राम हिरदागढ़ के फीवर क्लीनिक में महाप्रबंधक जिला केंद्रीय सहकारी बैंक श्री के.के.सोनी को नोडल अधिकारी और डॉ.एस के नागवंशी को मेडिकल ऑफिसर, विकासखंड तामिया के ग्राम तामिया के फीवर क्लीनिक में प्रोजेक्ट मैनेजर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री भावेश अग्रवाल को नोडल अधिकारी और डॉ.विजय सिंह को मेडिकल ऑफिसर एवं ग्राम देलाखारी के फीवर क्लीनिक में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री ए.के.श्रीवास्तव को नोडल ऑफिसर और डॉ.रानी वर्मा को मेडिकल ऑफिसर, विकासखंड परासिया के ग्राम उमरेठ के फीवर क्लीनिक में कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री ए.एम.शर्मा को नोडल अधिकारी और डॉ.अमन सिद्दीकी को मेडिकल ऑफिसर, ग्राम कुंडालीकला के फीवर क्लीनिक में सहायक यंत्री जिला शिक्षा केंद्र श्री राजू नायक को नोडल अधिकारी और डॉ.स्मृति चौरसिया को मेडिकल ऑफिसर, नगर चांदामेटा के फीवर क्लीनिक में सहायक प्रबंधक पीएमजीएसवाई क्रमांक-2 श्री आर.सी.वर्मा को नोडल अधिकारी और डॉ पीयूष सिंह को मेडिकल ऑफिसर, ग्राम बाघबर्दिया के फीवर क्लीनिक में श्रम पदाधिकारी श्री संदीप मिश्रा को नोडल अधिकारी और डॉ.रेनू सिंह व डॉ.इजहार खान को मेडिकल ऑफिसर, ग्राम मोरडोंगरी के फीवर क्लीनिक में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री ढालसिंग चौधरी को नोडल अधिकारी और डॉ.प्रमोद वाचक को मेडिकल ऑफिसर एवं नगर परासिया के फीवर क्लीनिक में जिला पंजीयक श्री एस.एल.मेश्राम को नोडल अधिकारी और डॉ.शशि अतुलकर को मेडिकल ऑफिसर, विकासखंड पांढुर्णा के ग्राम नांदनवाडी के फीवर क्लीनिक में आबकारी अधिकारी श्री इंदरसिंह जामौद को नोडल अधिकारी और डॉ.मलारिया को मेडिकल ऑफिसर, नगर पांढुर्णा के फीवर क्लीनिक में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री डी.के. मुडिया को नोडल अधिकारी और डॉ. विनीत कुमार श्रीवास्तव को मेडिकल ऑफिसर, ग्राम बड़चिचोली के फीवर क्लीनिक में कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड श्री आर.के.वर्मा को नोडल अधिकारी और डॉ. विनोद धुर्वे को मेडिकल ऑफिसर एवं ग्राम सिवनी के फीवर क्लीनिक में महाप्रबंधक प्रधानमंत्री सडक क्र.-2 श्री एम.आर.मोहबे को नोडल अधिकारी और डॉ.अतुलकर को मेडिकल ऑफिसर, विकासखंड बिछुआ के ग्राम खमारपानी के फीवर क्लीनिक में जिला प्रबंधक एमपी एग्रो श्री व्ही.के.लाल को नोडल अधिकारी और डॉ.श्रीकांत को मेडिकल ऑफीसर, नगर बिछुआ के फीवर क्लीनिक में प्रभारी प्रबंधक दुग्ध विकास डेयरी श्री शशिकांत सोनी को नोडल अधिकारी और डॉ.चंद्रकांत दुबे को मेडिकल ऑफीसर, ग्राम लोहांगी के फीवर क्लीनिक में जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी को नोडल अधिकारी और डॉ.हर्षित पालीवाल को मेडिकल ऑफिसर, विकासखंड मोहखेड़ के ग्राम उमरानाला के फीवर क्लीनिक में रेशम अधिकारी श्री आर.आर.साहनी को नोडल अधिकारी और डॉ.ए.बी.राव को मेडिकल ऑफिसर, ग्राम मोहखेड के फीवर क्लीनिक में जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री आशीष पांडे को नोडल अधिकारी और डॉ.मदन डेहरिया को मेडिकल ऑफिसर, ग्राम लिंगा के फीवर क्लीनिक में सहायक यंत्री कृषि अभियांत्रिकी छिंदवाड़ा श्री समीर पटेल को नोडल अधिकारी और डॉ. के.एस.बजाज को मेडिकल ऑफिसर एवं ग्राम सांवरी के फीवर क्लीनिक में अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग श्री कुशराम को नोडल अधिकारी और डॉ.रवि सरकार को मेडिकल ऑफिसर, विकासखंड सौंसर के ग्राम बोरगांव के फीवर क्लीनिक में महाप्रबंधक जिला उद्योग श्री आर.एस.उईके को नोडल अधिकारी और डॉ.शैलजा वाहने को मेडिकल ऑफीसर, नगर मोहगांव के फीवर क्लीनिक में खनिज अधिकारी श्री मनीष पालेवाल को नोडल अधिकारी और डॉ.राजेश तिडके को मेडिकल ऑफीसर, ग्राम रामाकोना के फीवर क्लीनिक में जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम श्री एम.के. त्रिपाठी को नोडल अधिकारी और डॉ.योगेश शुक्ला को मेडिकल ऑफीसर, नगर सौंसर के फीवर क्लीनिक में सहायक संचालक हथकरघा सौंसर श्री संजय श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी और डॉ. घनश्याम लहरपुरे को मेडिकल ऑफीसर तथा विकासखंड हर्रई के ग्राम धनौरा के फीवर क्लीनिक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री एन.एस.बरकडे को नोडल अधिकारी और डॉ.रितुराज बघेल को मेडिकल ऑफीसर, ग्राम बटकाखापा के फीवर क्लीनिक में सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हर्रई श्री संतोष सोनी को नोडल अधिकारी और डॉ.बृजेश पटेल को मेडिकल ऑफीसर, ग्राम सुरलाखापा के फीवर क्लीनिक में उपसंचालक कृषि जे.आर.हेड़ाउ को नोडल अधिकारी और डॉ. चिंतन पालीवाल को मेडिकल ऑफीसर एवं नगर हर्रई के फीवर क्लीनिक में उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार को नोडल अधिकारी और डॉ. ऋतुराज पटेल को मेडिकल ऑफीसर नियुक्त किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें