सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले
(विदिशा) कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने शुक्रवार को भ्रमण के दौरान ग्राम पीपलखेडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के माध्यम से स्थानीय नागरिकों खासकर मरीजो को बेहतर सुविधाएं मिले। उन्हांेने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन का अधिक से अधिक सदुपयोग करने पर बल दिया है।
कलेक्टर श्री वैद्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के वार्डो, दवा वितरण, चिकित्सको की बैठक व्यवस्था सहित अन्य के अलावा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु किए गए प्रबंधो का अवलोकन किया है। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि वे अस्पताल में अपनी सेवाएं निरंतर दें। ताकि क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं के मामलो में पिछड ना पाए।
कलेक्टर श्री वैद्य के संज्ञान में लाया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक्सरे मशीन तो है किन्तु संचालन के लिए टैक्निशयन नहीं है और बिजली की आपूर्ति में हो रही दिक्कतो से अवगत कराया है। कलेक्टर श्री वैद्य ने शीघ्र ही एक्सरे मशीन संचालन के लिए टैक्निशयन की सुविधा जिला चिकित्सालय के मार्फत से पूर्ति कराने और बिजली के लिए आवश्यक ट्रांसफार्मर के संबंध में कार्यवाहियां कराने के निर्देश दिए है।
जिला पंचायत सीईओ डाॅ योगेश भरसट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के तकनीकी स्टाॅफ से संवाद कर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाआंे को जाना है। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि वे अपनी उपस्थिति बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के माध्यम से दर्ज कराए। चिकित्सकों को रहने, खाने में कोई दिक्कते ना आए इसके लिए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने एक सूत्र में पूरी मदद करने से आश्वस्त कराया है।
