बिजली बिल का भुगतान न करने पर काटा जायेगा बिजली कनेक्शन

( रीवा )

बिजली देयक की वसूली का चलाया जा रहा है अभियान

 रीवा जिले में एक लाख 5 हजार 475 बिजली उपभोक्ताओं द्वारा 18655.99 लाख रूपये का बिजली बिल का भुगतान न करने पर मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को विद्युत प्रदाय करने कठिनायों का सामना करना पड़ रहा है। अत: ऐसे बिजली उपभोक्ता जिन पर अत्याधिक बिजली देयक बकाया है और वे भुगतान नहीं कर रहे हैं। उनसे वसूली हेतु विशेष अभियान चलाकर घर-घर संपर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही अधीक्षण यंत्री शरद श्रीवास्तव ने मैदानी कार्यपालन यंत्रियों, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं को विद्युत देयक की वसूली करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। बकाया राशि की वसूली न होने पर इन अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
अधीक्षण यंत्री शरद श्रीवास्तव ने बताया कि एक हजार 83 ऐसे विद्युत उपभोक्ता हैं जिन पर एक लाख रूपये से अधिक का विद्युत देयक बकाया है। कुल 1964.61 लाख रूपये की वसूली करनी है। 4378 ऐसे विद्युत उपभोक्ता हैं जिन पर 50 हजार से एक लाख रूपये तक विद्युत देयक बकाया है। कुल 2901.42 लाख रूपये की वसूली करनी है। उन्होंने बताया कि 12889 ऐसे विद्युत उपभोक्ता हैं जिन पर 25 हजार से 50 हजार रूपये तक विद्युत देयक की राशि वसूली करनी है। कुल 4426.65 लाख रूपये बकाया है। 36400 ऐसे विद्युत उपभोक्ता हैं जिन पर 10 हजार से 25 हजार रूपये तक विद्युत देयक बकाया है। कुल 5664.34 लाख रूपये की वसूली करनी है। 50725 ऐसे विद्युत उपभोक्ता हैं जिन पर 5 हजार से 10 हजार रूपये तक विद्युत देयक बकाया है। कुल 3698.96 लाख रूपये की वसूली करनी है।
अधीक्षण यंत्री श्री श्रीवास्तव ने कहा कि विद्युत देयक के बकायादारों से अनुरोध है कि वे अपने बकाया विद्युत देयक का भुगतान तुरंत कर दें अन्यथा मजबूर होकर उनके विद्युत कनेक्शन काटना होगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें