लोकसभा निर्वाचन 2024 – ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में मंगलवार को एक नामांकन

अब तक कुल आधा दर्जन उम्मीदवारों ने दाखिल किए हैं नाम निर्देशन पत्र

(ग्वालियर)  ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में अब तक आधा दर्जन उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। मंगलवार 16 अप्रैल को एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान को सौंपा।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को उमा कॉलोनी लक्ष्मीगंज लश्कर निवासी श्री प्रवीण पाठक ने इंडियन नेशनल काँग्रेस के प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया।

नामांकन के लिए अब दो दिन शेष बचे हैं। अभ्यर्थी अथवा उनके प्रस्तावक 18 व 19 अप्रैल को प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी अथवा सहायक रिटर्निंग अधिकारी को नामांकन प्रस्तुत कर सकेगें।

शासकीय अवकाश होने की वजह से 17 अप्रैल को नामांकन का सिलसिला बंद रहेगा। नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जाँच) 20 अप्रैल को होगी। 22 अप्रैल 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इन सभी दिवसों में प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक यह कार्यवाही संपादित होगी। ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में 7 मई को मतदान और 4 जून को मतगणना होगी। ज्ञात हो ग्वालियर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर न्यायालय कक्ष में बनाए गए रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं।

 

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें