पूर्व मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहान ने मैहर मे विशाल चुनावी जन सभा को किया संबोधित
हर बहनो को लखपति बनाना मेरा संकल्प ….. शिवराज सिंह चौहान
(मैहर) माँ शारदे की धार्मिक नगरी जिला मैहर मे सतना जिले के भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी गणेश सिंह के समर्थन मे मैहर आगमन हुआ जहाँ होटल जगमणि मे लाडली बहनो द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात होटल जगमणि से होते हुए कटरा बाजार, गल्ला मंडी होते हुए घन्टाघर मे सभा स्थल पर एक विशाल लाडली बहनो के हुजूम जनसभा को सम्बोधित किया। इस विशाल जन सभा मे प्रमुख रूप से सतना सांसद गणेश सिंह, मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, शशांक श्रीवास्तव, रमेश पांडेय बम बम महराज, लोकसभा प्रभारी, रामकृपाल पटेल, विश्वनाथ सिंह तिवारी , पंकज सिंह परिहार, उमेश प्रताप सिंह, कुलदीप तिवारी धीरज पाण्डेय, अध्यक्ष नगर पालिका, शीतल ताम्रकार, फूल सिंह टेकाम, प्रमुख रूप से मंचासीन रहे। इसके साथ जिला, मण्डल,सभी युवा मोर्चा, पदाधिकारी, सभी सदस्य गण, हजारो की संख्या मे लाडली बहने उपस्थित रही। स्वागत भाषण मैहर भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने ने किया। मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी द्वारा पूर्व मुख्य मंत्री जी का स्वागत किया गया। सभी जिला पदाधिकारी एवम चोरसिया समाज द्वारा भी स्वागत किया गया।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे भारत विश्व गुरु बनेगा ….. शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन मे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य ही है जनता की सेवा करना। लाडली बहनो का सफर रुकेगा नही। लाडली बहनो के बाद हमारा संकल्प अब लखपति दीदी अभियान होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमाने मे भारत का सम्मान विश्व मे नही था किंतु आज भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे विश्व गुरु बनने के लिए आतुर है। एक विवेकानंद नरेंद्र ने कहा था भारत विश्व गुरु बनेगा और एक नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाकर पुनः आसीन करेंगे। उन्होंने कहा कि “हार की डर से चुनाव ही नही लड़ रही सोनिया और राहुल ने भी अमेठी से किनारा किया।” जो खुद चुनाव नही जीत सकते वह चले है दुसरो को जिताने। इस संदर्भ मे लाडली बहनो के नेता शिव राज सिंह ने कहा की जो कांग्रेस के घर रायबरेली से सोनिया हार की डर से चुनाव लड़ने से मना कर दिया हो वह दुसरो को क्या जिता पाएंगी। सतना सांसद गणेश सिंह एवम मैहर विधायक की जमकर तारीफ की। आज राम लला मन्दिर बनने से सारा देश खुश है किंतु एक पार्टी खुश नही है वह है कांग्रेस। कांग्रेस ने तो लिखकर दे दिया की हम राम मन्दिर नही जायेंगे। इसे इतिहास मे याद रखा जायेगा। अर्थात कांग्रेस पर यह कहावत चरितार्थ होती है कि विनास काले विपरीत बुद्धि।

आज इस चुनावी जन सभा मे मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी जी के नेतृत्व मे लाडली बहनो का हुजूम हर जगह स्वागत करने हेतु देखने को मिला। मैहर भाजपा कार्य कर्ताओ के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस सफल कार्य क्रम का संचालन जिला महामन्त्री विश्वनाथ सिंह तिवारी ने किया।

महिलाओ को सशक्त बनाया शिवराज सिंह चौहान ने …. श्रीकांत चतुर्वेदी
मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी जी ने अपने सार गर्भित उद्बोधन मे कहा कि हम सब के लाडले नेता शिवराज सिंह ने प्रदेश की लाडली बहनो का दिल जीता है आज उनकी योजना को केंद्र सरकार लखपति योजना बनाकर क्रियान्वित करने जा रही है।आज लाडली बहनो का इतनी संख्या मे उपस्थित होना उनके प्रेम को प्रकट करता है।

