शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया विश्व वसुंधरा दिवस
(विजयराघवगढ) शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विश्व वसुंधरा दिवस के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा रैली के माध्यम से नगर के लोगों को प्लेनेट वर्सेस प्लास्टिक इस थीम पर लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से बचने एवं उनके वैकल्पिक उपयोग को लाने के लिए प्रेरित किया गया।

रैली में छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुए शत प्रतिशत मतदान हेतु छात्र छात्राओं द्वारा रैली के दौरान नगर के मुख्य मार्गो में ओजस्वी नारे लगाए गए। रैली उपरांत छात्रों का दल विद्यालय पहुचकर स्लोगन प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न कराई गई जिसमें विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार दिया गया। विद्यालय परिसर को प्लास्टिक मुक्त परिसर भी किया गया।
इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्रीमति सरस्वती मिश्रा, इको क्लब रा०से०यो प्रभारी ओमप्रकाश सोनी सहित शिक्षकों शिक्षिकाओं एवं छात्रों छात्राओं का दल उपस्थित रहा।
✍️(जागेश्वर मिश्रा)
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ़
