कटनी जिले के बारहवीं के परीक्षा परिणाम में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोत्तरी, परीक्षा परिणाम में कटनी जिले की ऊंची छलांग
(कटनी) माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा 12 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें कटनी जिले के छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। कटनी जिले का इस साल का बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम पिछले साल की तुलना में दोगुने से ज्यादा रहा।
परीक्षा की तैयारी के लिए कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा छात्रों के लिए तैयार करायें गये मिशन -45 आधार बुकलेट और फाइनल -30 की वजह से मिली बड़ी सफलता ।
कटनी जिले को मिली बड़ी कामयाबी
पिछले साल के परीक्षा परिणाम 35 प्रतिशत से इस साल दोगुने से ज्यादा परीक्षा परिणाम बढ़ कर 71.12 प्रतिशत रहा। इस प्रकार कटनी जिले ने बारहवीं के परीक्षा परिणाम के मामले में ऊंची छलांग लगाया है।
हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में भी बड़ा सुधार
दसवीं की परीक्षा में कटनी की छात्रा रेखा रेवारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर ने प्रदेश की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल कर कटनी को गौरवान्वित किया।
✍️ (हरी शंकर पाराशर)
RPKP INDIA NEWS
कटनी
