चुनाव ड्यूटी पर जा रहे ग्राम कोटवार की सड़क हादसे में मौत

रजरवारा नंबर 1 थी तैनाती, बरूआ के समीप हुआ हादसा, विधायक संजय पाठक ने दिखाई संवेदनशीलता 

(विजयराघवगढ़) लोकसभा निर्वाचन में ड्यूटी के लिए जा रहे ग्राम कोटवार की सड़क हादसे मे मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना का शिकार हुए ग्राम कोटवार को सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी लगने पर क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने संवेदनशीलता दिखाई और दुखी परिवार की सहायता की। विधायक श्री पाठक द्वारा मृतक के परिजनों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। श्री पाठक ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उनके द्वारा तत्काल मदद की जाएगी। मृतक के अतिम संस्कार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी विधायक द्वारा कराई गईं।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार विजयराघवगढ़ थानांतर्गत ग्राम रजवारा नंबर 2 निवासी ग्राम कोटवार भल्लू गड़ारी पिता विशाली गड़ारी उम्र 45 वर्ष की चुनाव ड्यूटी ग्राम रजरवारा नंबर 1 में लगी थी। ग्राम कोटवार मोटरसाइकिल मे सवार होकर प्रशासनिक आदेशों के परिपालन में अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। जब बाइक सवार मतदानकर्मी ग्राम बरूआ के समीप से गुजर रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा लेकिन यहां नब्ज टटोलते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

✍️ (अजय त्रिपाठी)
RPKP INDIA NEWS
     विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें