उत्साहित मतदाताओं ने कतारबद्ध होकर किया मतदान मतदान केंद्रों में लगी रहीं लंबी – लंबी कतारें सभी 865 मतदान केन्द्रों में हुअस निर्विघ्न और शांतिपूर्ण मतदान

(कटनी)  संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8 खजुराहो की विजयराघवगढ़, मुड़वारा एवं बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्रों के 865 मतदान केन्द्रों में शुक्रवार को शांतिपूर्ण और निर्विघ्न मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान कलेक्टर श्री अवि प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन ने शुक्रवार प्रातः शासकीय स्कूल झिंझरी, पीरबाबा शासकीय स्कूल सहित ग्राम इमलिया, पहाडी, तखला, कछगवां, जरवाही के दर्जन भर से अधिक मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतदान प्रक्रिया का अवलोकन कर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम के निर्देश दिए। मतदान केन्द्रों  में मतदान कर्मियों सहित मतदाताओं के लिए छाया हेतु टेंट और शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था रही। सुबह से ही मतदान केंद्रो में लगी रहीं लंबी – लंबी कतारेंखजुराहो लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के शासकीय माध्यमिक शाला इमलिया मतदान केंद्र क्रमांक 263, शासकीय माध्यमिक शाला पहाड़ी में बने मतदान केंद्र क्रमांक 283, 284, 285, 286 और 287 में सहित तीनांें विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों मंे सुबह मंे ही मतदाताओं की लंबी – लंबी कतार देखने को मिली। इस दौरान मतदाता मतदान के लिए उत्साहित दिखे।एनएसएस के स्वयंसेवकों की मिलीं सेवाएं  मतदान के दौरान शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी में बने मतदान केंद्र क्रमांक 131,134,135 और 136 में एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा तथा शासकीय महाविद्यालय बरही में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा मतदाताओं को मतदान में सहयोग और पंक्ति बद्ध करने के साथ ही मतदान व्यवस्था सुचारू बनाए रखने मंे  सेवाएं प्रदान की गई। इस दौरान प्राध्यापक डॉ  माधुरी गर्ग सहित बरही के प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी एवं जिला संगठक डॉ. रुकमणी प्रताप सिंह के मार्गदर्शन, कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी डॉ. अरविंद सिंह का सराहनीय योगदान रहा।मतदान करने के जज्बे के सामने बौनी साबित हुई उम्र  लोकसभा मतदान केे दौरान विधानसभा क्षेत्र मुड़वारा के शासकीय प्राथमिक शाला जरवाही के मतदान केन्द्र क्रमांक 270 के 76 वर्षीय मतदाता चोखे लाल कुशवाहा तथा शासकीय माध्यमिक शाला पहाड़ी में बने आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 286 में 80 वर्षीय महिला मतदाता श्रीमती बरिया बाई के मतदान करने के जज्बे के सामनें उनकी बौनी साबित हुई। जरवाही के चोखेलाल एवं पहाड़ी की बरिया बाई ने उत्साह पूर्वक मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनें दायित्वों का निर्वहन करने के साथ- साथ अन्य लोगों को मतदान करनें की प्रेरणा दी।दिव्यांगता नहीं बाधा पूरा किया मतदान का वादा   खजुराहो संसदीय क्षेत्र में विधानसभा मुड़वारा के ग्राम जरवाही स्थित मतदान केंद्र-268 के दिव्यांग मतदाता भगवान दास दिव्यांग होनें के बाद भी जागरूक नागरिक होने का परिचय देते हुए मतदान कर अपना कर्तव्य निभाया। भगवानदास ने बताया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु मतदान दिवस का उत्सुक्ता से इंतजार कर रहे थे।सात फेरों के बाद सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदानलोकसभा निर्वाचन के दौरान लोकतंत्र के इस महापर्व में आहुति देने नये -नये दाम्पत्य जीवन से जुड रहे वर – वधु भी पीछे नहीं रहे। विधानसभा क्षेत्र बहोरीबंद के ग्राम अगौध की नवविवाहिता माधवी यादव ने विदाई के पहले मतदान कर सजग मतदाता होनें का परिचय दिया। माधवी का विवाह 25 अप्रैल की रात को हुआ है। माधवी ने 26अप्रैल को अपनी विदाई के पूर्व अगौध ग्राम के मतदान केन्द्र क्रमांक 285 में मतदान करने के बाद अपने ससुराल पन्ना जिले के डुहली ग्राम के लिए विदा हुईं। वहीं विधानसभा अंतर्गत ग्राम पाकर के मतदान केंद्र क्रमांक 231 में नव विवाहित जोड़े राहुल यादव ने घर पहुंचने के पहले अपनी अर्धागिनी के साथ मताधिकार का प्रयोग कर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।पीवीजीटी मतदाताओं मंे भी दिखा उत्साह खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला मसंधा के मतदान केन्द्र क्रमांक 269 में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह पीवीटीजी मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिला। मतदान केन्द्र में मतदाताओं ने उमंग और उत्साह पूर्वक पंक्ति बद्ध होकर मतदान किया।कंट्रोल रूम से निगरानी  कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित निर्वाचन कंट्रोल रूम में बैठकर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान की गतिविधियों सहित सेक्टर अधिकारियों के वाहन मूवमेंट आदि व्यवस्थाओं प कडी नजर रखी गई।शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत शाम 5 बजे तक जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः मुड़वारा, बहोरीबंद और विजयराघवगढ़ को मिलाकर जिले का औसत मतदान 52.73 प्रतिशत हुआ। हालाकि ये मतदान प्रतिशत के अंतिम आकडे नहीं है। मतपत्र लेखा के मिलान के बाद इसमें बहुत कुछ बदलाव हो सकता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें