मतदान जरूर करें, योग निकेतन परिवार ने की अपील

(सागर)  लोकतंत्र के महापर्व मतदान को लेकर योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान ने नियमित योग शिविर में लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। जिला योग आयोग के अध्यक्ष और योगाचार्य विष्णु आर्य ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक लोगो को मतदान करना चाहिए। सारे काम छोड़कर हम अपने और अपने आसपास के लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करे  और मतदान करे। योग शिविर में  योग निकेतन परिसर में  योग साधना के बाद लोकतंत्र के इस महापर्व पर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। जिसमें योगाचार्य विष्णु आर्य जिलाध्यक्ष जिला योग आयोग, योग निकेतन के सदस्य महेश नेमा, ,लाल जी ददरया, संजय पाठक,अमित गुप्ता ,महेश साहू,पी, एल  सोनी,राजेश जादिया,,बाला नेमा,महेश साहू,पुरषोत्तम सोनी, सोमेश जाडिया, बी.डी. साहू, सदस्य जिला योग आयोग , संदीप सोनी सदस्य जिला योग आयोग, विनोद कुमार सोनी , प्रकाश चौधरी वकीलसाहब,अमित गुप्ता महामंत्री,सुबोध आर्य उपाध्यक्ष,अनुराग दुबे, आरती ताम्रकार योग टीचर आई.पी.एस. स्कूल आदि शामिल हुए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें