विभिन्न प्रकार की रैलियों से मतदाता जागरूकता के संदेशो का गगन घोष
(विदिशा) कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य के द्वारा विदिशा जिले के सभी मतदाता मतदान करें के संदेशो का सम्प्रेषण करने के लिए किए गए नवाचारो के तहत आज सम्पूर्ण विदिशा जिले में विभिन्न प्रकार की रैलियों का आयोजन कर मतदाता जागरूकता के संदेशो का सम्प्रेषण किया गया है। जिला मुख्यालय की तर्ज पर तहसील व बडे कस्बो में भी इसी प्रकार की मतदाता जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया था।
स्वीप गतिविधियों के तहत विदिशा जिला मुख्यालय पर आज जिन रैलियों का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया था उनमें बाईक व स्कूटर रैली जो रामलीला तिराहे से बड़ा बाजार एमएलबी होकर स्टेडियम पहुंची। इसी प्रकार मशाल रैली जिसका नेतृत्व विभिन्न धर्मगुरूओं के द्वारा किया गया। मशाल रैली एमएलबी गर्ल्स स्कूल से गुलाब वाटिका होते हुए खेल स्टेडियम पहुंची है। पैदल साइकिल रैली की शुरूआत नीमताल से गुलाब वाटिका होते हुए खेल स्टेडियम पहुंची है। जबकि आटो रैली रेल्वे स्टेशन कांच मंदिर मुख्य बाजार ,तिलक चैक ,एमएलबी ,गुलाब वाटिका होते हुए खेल स्टेडियम पहुंची है।
उपरोक्त सभी रैलियो में हजारो की संख्या में नागरिको ने सहभागिता निभाई है। मशाल रैली में कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ डाॅ योगेश भरसट, एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा के अलावा विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई है।
सभी रैलियों का एक ही उद्धेश्य था कि विदिशा शहर में शत प्रतिशत मतदान हो और यह संदेश प्रदेश में पहुंचे ताकि मतदान के प्रतिशत मामलो ंमें विदिशा प्रदेश में सर्वाेच्च स्थान पर हो। रैलियो में सहभागिता निभाने वालो के द्वारा मतदाता जागरूकता के संदेशो का गगन घोषी स्वरूप प्रदान किया है। रैली में सबसे आगे मतदाता जागरूकता रथ जो विभिन्न स्लोगनो का माइक के माध्यम से उदघोषित कर रहा था।
जिला खेल स्टेडियम परिसर में जिला मुख्यालय पर आज आयोजित सभी रैलियों का संयुक्त समापन हुआ। समापन के पूर्व स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित प्रेरक लघु गीतो की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई वहीं दिव्यांग अनुराग सोनी ने अपने अनोखे अंदाज में अंगुलियों के ईशारो से मतदाता जागरूकता के संदेशो को रेखांकित किया है। आयोजन के उद्धेश्यो को स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा अभिव्यक्त किया गया।
शपथ
कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य के द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ का वाचन किया गया जिसे सभी ने दोहराया है और मतदान करेंगे का संकल्प लिया है।
