ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम कटनी द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों में खोले गए निःशुल्क प्याऊ

(कटनी) भीषण गर्मी को देखते हुए आयुक्त नगर पालिक निगम कटनी के निर्देशानुसार शहर के प्रमुख स्थानों पर राहगीरों की प्यास बुझाने हेतु निशुल्क प्याऊ खोले गए हैं।

यह प्याऊ आवश्यकतानुसार शहर के अलग-अलग स्थानों में खोले गये है जैसे सुभाष चौक, नगर निगम कटनी के पास, पुरानी कचहरी के पास, बस स्टैंड, शासकीय चिकित्सालय एवं कटनी जं रेलवे स्टेशन चौराहा। इस प्रकार कुल 06 स्थानों पर निशुल्क प्याऊ खोले गए है।

नगर निगम कटनी द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी तपती धूप में राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए उक्त प्याऊ का शुभारंभ किया गया है।

✍️ (मतीन खान)
RPKP INDIA NEWS
      कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें