विशाल निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 12 मई रविवार को
(कटनी) श्री गहोई वैश्य समाज एवं शैल्बी हॉस्पिटल, जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में जी.डी. मैमोरियल हॉस्पिटल, डन कालोनी, बरगवां कटनी में एक विशाल निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 12/5/24 दिन रविवार को रखा गया है।
शिविर में शैल्बी हॉस्पिटल जबलपुर के प्रसिद्ध अस्थिरोग रोग एवं ज्वाइन्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास सावला, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ.अशीष तिवारी, मस्तिष्क एवं स्पाईन रोग विशेषज्ञ डॉ. एम. के. शेरेकर, जनरल सर्जन डॉ. समीर सिंघई, मेडीकल विशेषज्ञ डॉ.नीरज बडेरिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.चारू पाठक, केन्सर विशेषज्ञ डॉ. मालती भगत, एवं शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक चौदहा, डॉ.शोभित चौदहा, डॉ.अनमोल चौदहा, द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जावेगा ई.सी.जी., ब्लङ शुगर, बी.एम.डी. टेस्ट नि:शुल्क किया जावेगा। इसके अतिरिक्त इदिरा आई.वी.एफ. सेंटर जबलपुर द्वारा निसंतान्ता दंपत्ति का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक सलाह एवं ईलाज प्रदान किया जावेगा।
शिविर मे रजिस्ट्रेशन हेतु (07622) 313042 जी.डी. मैमोरियल हॉस्पिटल डन कालोनी कटनी श्री गहोई वैश्य पंचायती भवन (गहोई धर्मशाला) लक्ष्मीनारायण मंदिर रोड कटनी, मसुरहा किराना स्टोर्स पन्ना मोड कटनी,मां क्रपा क्रियेएसन सुभाष चौक कटनी हैप्पी इन्टरप्राईजेस आजाद चौक कटनी से सम्पर्क करें।
