13 मई को निर्भीक होकर करें मतदान- पुलिस अधीक्षक श्री मीणा
(खरगोन) खरगोन पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा ने जिले के मतदाताओं से अपील की है कि वे 13 मई को निर्भीक और भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि खरगोन जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था के तमाम इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने बताया कि खरगोन जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए सीएपीएफ, एसएएफ, के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
