कलेक्टर श्री प्रसाद ने अल्ट्राटेक प्लांट में आपदा प्रबंधन एवं फायर सेफ्टी के सुरक्षा इंतजामों का किया निरीक्षण

आपदा प्रबंधन एवं फायर सेफ्टी से संबंधित आधुनिक तकनीकों के ज्ञान और अनुभव किये गए साझा

(कटनी) कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने विकासखण्ड बड़वारा के  ग्राम झरेला स्थित अल्ट्राटेक प्लांट का औचक निरीक्षण कर यहां आपदा प्रबंधन एवं फायर सेफ्टी के नजरिये से आफिस एवं प्लांट में किये गए आवश्यक सुरक्षा इंतजामों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत सी.ई.ओ के.के पाण्डेय, सहित नगर निगम के कार्यपालन यंत्री राहुल जाखड़ एवं आपदा प्रबंधन और फायर सेफ्टी टीम के कर्मियों की मौजूदगी रही।अनुभव किये साझानगर निगम के अधिकारियों  द्वारा आपदा प्रबंधन तथा फायर सेफ्टी के संबंध में शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक मापदंडों की जानकारी प्रदान करते हुए अपनायें जा रहे सुरक्षा मापदंडों की जानकारी और अनुभव साझा किया। अल्ट्राटेक प्लांट में आपदा प्रबंधन और फायर सेफ्टी के नजरिए से अपनायें जा रहे अत्याधुनिक तरीकों से नगर निगम के कर्मचारी भी अवगत हुए और अधिकारियों के साथ अपनें अनुभवों का आदान- प्रदान किया गया। वहीं अल्ट्राटेक के अधिकारियों द्वारा पी.पी.टी प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्लांट में उपलब्ध अत्याधुनिक सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी प्रदान की गई।इन तकनीकों से फेक्ट्री कर्मियों को प्रशिक्षित करने के तौर- तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। यार्ड में आपदा प्रबंधन के तहत आवश्यकतानुसार अंडर ग्राउंड टैंक, रूम स्ट्रेब्लिश एनाउंस सिस्टम, आवश्यकतानुसार 3 पंप, डीजल सप्लाई, स्प्रिंकलर सप्लाई एवं जॉकी पंप सहित प्लांट में 30 मीटर की दूरी पर फायर हाईडेंट लाईन स्थापित होने तथा 70 डिग्री से अधिक तापमान पर स्वयं कार्य करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।सुरक्षा उपकरणों की दी गई जानकारी  अल्ट्राटेक के अधिकारियों द्वारा प्लांट में स्थापित फायर हाइडेंट पंप डिटेल, जांकी पंप, मेन पंप, फायर हाईडेट क्वार्टर डिटेल, फायर हाइडेंट रील डिटेल, स्प्रिंकलर एवं जेट स्प्रे सिस्टम और इंटरलॉक हाईडेंट पाईप के कार्य करनें की प्रक्रिया, डीजल स्टोरेज क्षमता सहित किसी भी संभावित दुघर्टना के दौरान बचाव कार्य हेतु की जाने वाली माकड्रिल प्रक्रिया की जानकारी सहित प्लांट में स्थापित लेटेस्ट टेक्नालाजी के संबंध में कई महत्वपूर्ण अनुभव साझा किए गए।   इस दौरान नगर निगम की फायर सेफ्टी टीम के अधिकारियों द्वारा अल्ट्राटेक कार्यालय एवं प्लांट में आपदा प्रबंधन एवं फायर सेफ्टी के संबंध में किये गए अत्याधुनिक सुरक्षा प्रबंधों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा  उनके कार्य करनें की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया।प्राप्त अनुभव का लें लाभ   कलेक्टर श्री प्रसाद ने निगम के अधिकारियों को अल्ट्राटेक प्लांट में स्थापित आपदा प्रबंधन के बेहतर इंतजामों तथा आपसी वार्ता के दौरान मिले अनुभवों का लाभ लेकर  इसी तर्ज पर नगरीय क्षेत्र की औघोगिक इकाईयों, होटल, स्कूल, हास्पिटल आदि स्थलों में सुरक्षा की दृष्टि से आपदा प्रबंधन सुरक्षा मापदंडों एवं फायर आडिट का नियमानुसार पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने किया प्लांट का निरीक्षण  कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा अल्ट्राटेक आफिस में प्रोजेक्ट गैलरी का निरीक्षण कर प्लांट मे बनने वाली पुट्टि के विभिन्न प्रकारों, फिजिकल लैब में पुटट् िबनानें प्रकिया, पुट्टी पैकिंग में उपयोग किये जाने बैग सहित प्लांट का निरीक्षण कर पुट्टि बनाने की प्रक्रिया किये गए आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें