अधिकारी, कर्मचारी अब अपने विभागीय मूल कार्यो में जुट जाएं
सीएम हेल्पलाइन आवेदनों के निराकरण पर जोर
(विदिशा) कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने सोमवार को लंबित आवेदनांे की समीक्षा के पहले लोकसभा निर्वाचन के कार्यो में प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से सहयोगप्रद करने वालो में मीडियाकर्मियों के साथ-साथ सभी विभागो के जिलाधिकारियों, कर्मचारियों व मतदानकर्मियों एवं सुरक्षा के दायित्वों का निर्वहन करने वालो के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि सभी ने टीमवर्क की भावना से निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यो में कहीं भी जरा सी भी त्रुटि नहीं होने दी, जो प्रशंसनीय है।
कलेक्टेªट के बेतवा सभागार कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री वैद्य ने सभी विभागो के जिलाधिकारियों से कहा कि जिस प्रकार निर्वाचन कार्यो का संपादन समय सीमा में कर उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। ठीक वैसे ही समस्यायुक्त आवेदनांे के निराकरण पर कार्यवाही कराना सुनिश्चित करंें।
कलेक्टर श्री वैद्य ने कहा कि सभी विभागो के अधिकारी, कर्मचारी अब अपने विभागीय मूल कार्यो के निष्पादनो में विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के निराकरण मामलो में आज तक की स्थिति में विदिशा पांचवे स्थान पर है जबकि पूर्व माह में जारी प्रदेश स्तरीय रैकिंग सूची में तीसरे स्थान पर था। आगामी एक सप्ताह में विशेष निराकरण पर जोर देते हुए उन्होंने सभी एसडीएमों से कहा कि वे अनुविभाग स्तरो पर इस प्रकार की बैठके आयोजित करें जिससे सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य समस्यायुक्त आवेदनों के निराकरणो में तेजी आए।
कलेक्टर श्री वैद्य ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन से संबंधित विशेष बैठक शनिवार 18 मई को आयोजित की जाएगी इस बैठक में उन विभागो के जिलाधिकारियों को शामिल होने की आवश्यकता नहीं है जो ए ग्रेड सूची में शामिल है। कलेक्टर श्री वैद्य ने कहा कि एक सप्ताह का अवसर है विभाग चाहे तो अपनी ग्रेडिंग सूची में सुधार कर ए श्रेणी में शामिल होकर बैठक से मुक्त हो सकते है।
कलेक्टर श्री वैद्य ने ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल की समस्याएं प्राप्ति होने पर उनके त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित विभागो के अधिकारियों को दिए है। उन्हांेने कहा कि बिगडे हेण्डपंपो की शिकायतो का समाधान एक दिन में ही कराया जाना सुनिश्चित हो। विद्युत आपूर्ति से कोई भी नलजल योजना प्रभावित ना हो के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाए। उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को भी ततसंबंध में आवश्यक कार्यवाहियां पूर्व से ही पूरी कर ली जाए पर जोर दिया है।
कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने जिले में क्रियान्वित पीएम जनमन योजना के तहत क्रियान्वित हरेक बिन्दुआंे की पृथक-पृथक समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागो के साथ-साथ समस्त एसडीएमो को निर्देश्तिा किया है कि पीएम जनमन योजना अंतर्गत लक्षित परिवारो के सभी सदस्यों को शत प्रतिशत लाभंवित किया जाना है फिर क्रियान्वयन मंे किसी भी प्रकार की कोताही ना हो का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर श्री वैद्य ने पीएम जनमन योजना के तहत हितग्राहीमूलक योजनाआंे के लिए आवश्यक समग्र आईडी, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पात्रता पर्ची, उज्जवला योजना, जनधन खाता, स्व-सहायता समूह से लाभांवित पीएम विश्वकर्मा योजना से संबंधित हितग्राहियांे को लाभांवित होने में किसी भी प्रकार के कागजी दस्तावंेजो से विलम्ब ना हो का विशेष ध्यान रखा जाए।
कलेक्टर श्री वैद्य ने पीएम जनमन योजना के तहत अद्योसंरचनात्मक संपादित किए जाने वाले कार्यो में पीएम आवास योजना, पीएम ग्राम सड़क योजना, विद्युतीकरण, आंगनबाडी केन्द्रो का निर्माण, नलजल योजना, वन धन केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र, बहुउद्धेशीय केन्द्र तथा मोबाइल नेटवर्क इत्यादि कार्यो के साथ-साथ किसान सम्माननिधि की समीक्षा पृथक-पृथक की है।
कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने ऐसे विभाग जिनके उच्च न्यायालय में प्रकरण प्रचलित है और अब तक जबाव दावे दाखिल नहीं किए गए है। उन विभागो के अधिकारियों तथा ओआईसी को निर्देशित किया है कि समय पर सभी प्रकरणों में जबाव दाखिल कर लिए जाएं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव द्वारा उपरोक्त कार्यो की पृथक से समीक्षा की जा रही है।
कलेक्टर श्री वैद्य ने लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक में पेंशन प्रकरणो में भुगतान की स्थिति, राजस्व वसूली, गेंहू उपार्जन एवं भुगतान की स्थिति के अलावा आगामी फसलो के लिए आवश्यक खाद, बीज का अग्रिम भण्डारण, पेयजल संबंधी समस्याआंे के निराकरण हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में किए जा रहे प्रबंधो के अलावा स्वामित्व योजना सहित अन्य बिन्दुआंे से संबंधी प्रकरणो की समीक्षा की गई है।
कलेक्टेªट के बेतवा सभागार कक्ष में जिला पंचायत सीईओ डाॅ योगेश भरसट ने नीति आयोग के निर्धारित पैरामीटरो पर क्रियान्वित कार्यो, अद्योसंरचनाओं के निर्माण हेतु जारी राशि के उपयोगिता प्रमाण पत्र तथा पीएम जनमन आवास योजना के तहत काॅलोनी के रूप में विकसित हो रहे हितग्राहियांे के आवासो के निर्माण कार्यो की समीक्षा की है।
अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर ने सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों के निराकरण हेतु की जाने वाली कारगर पहलो को सदोहरण सहित प्रस्तुत किया। उन्हांेने राजस्व अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में सीएम हेल्पलाइन से संबंधित आवेदको से संवाद कर निराकरण के क्षेत्र में नवाचार की पहल करें। इसी प्रकार उन्होंने अन्य विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शशि मिश्रा, सुश्री विनीता तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री संतोष बिटौलिया, ग्यारसपुर एसडीएम श्री मनोज कुमार उपाध्याय के अलावा विभिन्न विभागो के जिलाधिकारी, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ मौजूद रहें वहीं अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों तथा खण्ड स्तरीय अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंिसग के माध्यम से संवाद किया गया।
