13 जून जिले में कुल 2 हजार 71 व्यक्तियों को दी गई आयुष औषधि

कटनी  जिला आयुष अधिकारी डॉ0 आर0के0 सिंह ने बताया कि 13 जून शनिवार को जिले में कुल 2 हजार 71 लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक व होम्योपैथी औषधियों का वितरण किया गया है। इसमें 1 हजार 561 व्यक्तियोंको 15.75 किलोग्राम त्रिकटु चूर्ण तथा 0.31 किलोग्राम संशमनी वटी का वितरण किया गया है। वहीं 510 व्यक्तियों को 103 ड्रम आर्सेनिकम एल्बम 30 आयुष विभाग के अमले द्वारा प्रदान की गई है। गतदिवस 12 जून को जिले में लगभग 2370 लोगों को आयुष विभाग द्वारा औषधियों का वितरण किया गया था। ग्रामीण क्षेत्र में 33 और शहरी क्षेत्र में 4 कुल 37 आयुष टीमें सतत् रुप से दवा वितरण कर रही हैं। अब तक 347 ग्राम पंचायत और 18 शहर के वार्ड सहित 365 पाकेट में दवा वितरण पूर्ण हो गया है।

इसी प्रकार 13 जून तक जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु रोग प्रतिरोधी आयुष दवा खुराक के अनुसार कुल 7 लाख 27 हजार 711 व्यक्तियों को वितरित की गई है। आयुष विभाग द्वारा जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में हितग्राहियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी औषधियों का निःशुल्क वितरण विभागीय अमले द्वारा किया गया है। जिसके अनुसार मुड़वारा विकासखण्ड में 1 लाख 82 हजार 155, बड़वारा विकासखण्ड में 1 लाख 13 हजार 213, विजयराघवगढ़ विकासखण्ड में 1 लाख 86 हजार 663, बहोरीबंद विकासखण्ड में 96 हजार 735, ढीमरखेड़ा विकासखण्ड में 71 हजार 990 तथा रीठी विकासखण्ड में 76 हजार 665 हितग्राहियों को आयुष औषधियां वितरित की गई हैं।

इसके साथ ही अभी तक जिले में अन्य जिलों व राज्यों से आये 25 हजार 143 प्रवासी मजदूरों को डोर-टू-डोर सर्वेकर आयुष औषधियों का वितरण किया गया है। जिसमें मुड़वारा ब्लॉक अन्तर्गत 1765, बड़वारा विकासखण्ड अन्तर्गत 3179, विजयराघवगढ़ विकासखण्ड में 3486, बहोरीबंद विकासखण्ड में 8281, ढीमरखेड़ा विकासखण्ड में 4144 और रीठी विकासखण्ड में 4288 मजदूरों का आयुष औषधि निःशुल्क वितरित की गई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें