संदीप अस्थाना नरसिंहगढ़ के प्रभारी एस.डी.एम. –
( राजगढ़ )
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने अनुविभागीय अधिकारी ब्यावरा श्री संदीप अस्थाना को नरसिंहगढ़ अनुविभाग का प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि नरसिंहगढ़ अनुविभाग में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन का स्थानांतरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ हो जाने के कारण उन्हें भार मुक्त कर श्री अस्थाना को प्रभार सौंपा गया है।
